Advertising
Home Top stories टी-20 वर्ल्डकप-UAE के खिलाफ कनाडा ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी: पहली...
Advertising
<

टी-20 वर्ल्डकप-UAE के खिलाफ कनाडा ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी: पहली हार के बाद वापसी करना चाहेंगी दोनों टीमें; अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला

0
टी-20 वर्ल्डकप-UAE के खिलाफ कनाडा ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी:  पहली हार के बाद वापसी करना चाहेंगी दोनों टीमें; अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला

टी-20 वर्ल्डकप-UAE के खिलाफ कनाडा ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी: पहली हार के बाद वापसी करना चाहेंगी दोनों टीमें; अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला

स्पोर्ट्स डेस्क9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का 20वां मुकाबला कनाडा (CAN) और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कनाडा ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया है।

कनाडा और यूएई की टीमें ग्रुप-डी में हैं, इसमें अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड भी हैं। अफगानिस्तान दोनों मैच हार चुका है, वहीं बाकी 2 टीमें 2-2 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 पोजिशन पर हैं। इसलिए आज का मैच दोनों टीमें के लिए करो या मरो का मुकाबला है।

कनाडा: युवराज समरा, नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), हर्ष ठाकेर, रविंदरपाल सिंह, श्रेयस मोव्वा, साद बिन जफर, शिवम शर्मा, कलीम सना, दिलोन हेलिगर।

UAE: मुहम्मद वसीम, मयंक कुमार, आलीशान शराफू,अर्यांश शर्मा, मुहम्मद जोहैब, ध्रुव पाराशर, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद जवादुल्लाह।

Advertising

लाइव अपडेट्स

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दोनों के बीच 1 ही मैच हुआ 

कनाडा और UAE के बीच टी-20 क्रिकेट में अब तक 1 ही मैच खेला गया। 2019 अबू धाबी में पहले बैटिंग करते हुए UAE ने 154 रन बनाए थे। जवाब में कनाडा टीम 140 रन ही बना सकी।

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

युवराज समरा कनाडा के टॉप प्लेयर

2024 के बाद से युवराज समरा ने कनाडा के लिए सबसे ज्यादा 454 रन बनाए हैं। वे 160 प्लस के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। वहीं कलीम सना 36 विकेट लेकर टीम के टॉप गेंदबाज बने हुए हैं।

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुहम्मद वसीम UAE के टॉप स्कोरर 

2024 के बाद से कप्तान मुहम्मद वसीम ने UAE के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम 1325 रन हैं। वहीं जुनैद सिद्दीकी 32 मैचों में 45 विकेट लेकर टीम के टॉप गेंदबाज हैं।

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में बैटिंग पिच मिलेगी 

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली है। यहां पिछले दोनों मुकाबलों में पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने 150 से ज्यादा का स्कोर बनाया। एक मुकाबले में पहले बैटिंग करने वाली टीम और दूसरे में चेज करने वाली टीम को जीत मिली।

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बारिश की कोई संभावना नहीं 

दिल्ली में शुक्रवार को 10% इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, फरवरी में आमतौर पर वहां बारिश नहीं होती, ऐसा ही कुछ पिछले 15 दिनों में भी देखने को मिला। इसलिए कनाडा और UAE के मुकाबले में भी दखल होने की संभावना कम ही है।

खबरें और भी हैं…

Advertising