Advertising
Home Top stories ललितपुर में महिला सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत का संदेश: राज्यमंत्री प्रतिभा...
Advertising
<

ललितपुर में महिला सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत का संदेश: राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने स्वदेशी अपनाने की अपील की – Lalitpur News

0
ललितपुर में महिला सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत का संदेश:  राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने स्वदेशी अपनाने की अपील की – Lalitpur News

ललितपुर में महिला सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत का संदेश: राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने स्वदेशी अपनाने की अपील की – Lalitpur News

कुंदन पाल | ललितपुर18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ललितपुर में मंगलवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत एक महिला सम्मेलन का आयोजन कल्याण सिंह सभागार में किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं।

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने महिलाओं से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है, और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का संकल्प तभी साकार होगा जब मातृशक्ति शिक्षित और स्वावलंबी बनेगी। उन्होंने महिलाओं से समाज और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता का आग्रह करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर महिला ही आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है।

प्रतिभा शुक्ला ने जनपद की महिलाओं को लघु एवं कुटीर उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है, और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बैंकों से ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने नारी शक्ति से अपनी संतानों को अच्छे संस्कार देने का भी आह्वान किया। राज्यमंत्री ने कहा कि माताएं अपनी संतान की प्रथम गुरु होती हैं और घर प्रथम विद्यालय है, जहां बच्चों को अच्छे संस्कार देकर देश का एक काबिल नागरिक बनाना है। उन्होंने जोर दिया कि ये संतानें ही हमारे देश का भविष्य हैं।

Advertising

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हरीशचंद्र रावत ने अपने संबोधन में महिला शक्ति से अपनी रसोई से लेकर दैनिक वस्तुओं तक स्वदेशी अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाकर हम देश की जीडीपी बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

इस अवसर पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने सभी से भारत में निर्मित वस्तुओं का ही प्रयोग करने को कहा। उन्होंने महिलाओं को पापड़ बनाना, आटा चक्की, सिलाई, बुनाई जैसे कुटीर उद्योग स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया। विधायक ने बताया कि सरकार इन उद्योगों के लिए बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध करा रही है और केंद्र व राज्य सरकार की स्वरोजगार से आत्मनिर्भर भारत बनाने वाली अनेक योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी रावत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चित्रा सिंह, मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान सहित कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथियों ने अपने सम्बोधन में आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन रुचिका बुन्देला ने किया।

इस अवसर पर सीडीपीओ खुशबू यादव, ग्राम प्रधान तुर्का पूजा रैकवार सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला मोर्चा के पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी तथा सैकड़ों की संख्या में जनपद की महिला शक्ति ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी नन्दलाल सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising