चुनाव में निष्पक्षता और सजगता से अपना दायित्व निभाएं सेक्टर पदाधिकारी : डीएम – Motihari (East Champaran) News h3>
.
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम सौरभ जोरवाल एवं एसपी स्वर्ण प्रभात ने मोतिहारी एवं सुगौली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने सभी सेक्टर पदाधिकारियों से उनके दायित्वों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सभी सेक्टर पदाधिकारियों से अपने-अपने सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र भ्रमण करने के संबंध में जानकारी ली। उनके जिम्मे कितने मतदान केंद्र हैं, मतदान केंद्र कितने लोकेशन पर स्थित हैं तथा वहां तक जाने के मार्ग की स्थिति क्या है आदि के बारे में भी जाना। डीएम ने कहा कि हाल की वर्षा के कारण कहीं-कहीं जलजमाव की स्थिति बनी है, इसलिए यह सुनिश्चित करें कि बूथ तक पहुंचने का रास्ता बाधित न हो। उन्होंने बूथ पर एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी की उपलब्धता, संवेदनशील पॉकेट की पहचान, महादलित टोले के भ्रमण तथा मतदाताओं में फ्री एंड फेयर पोल के प्रति विश्वास बढ़ाने के प्रयासों की भी जानकारी ली। डीएम ने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत संवेदनशील एवं दायित्वपूर्ण है। चुनाव प्रक्रिया की सफलता का आधार क्षेत्रीय स्तर पर कार्यरत पदाधिकारी ही होते हैं। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में सेक्टर पदाधिकारियों की भूमिका मेरुदंड के समान है। यदि वे सजगता, निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे, तो जिले में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में सफलता मिलेगी। सभी सेक्टर पदाधिकारियों ने बताया कि पुलिस पदाधिकारियों के साथ नियमित क्षेत्र भ्रमण किया जा रहा है तथा मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुविधाओं की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सेक्टर पदाधिकारी ईवीएम एवं वीवी पैट की कार्यप्रणाली की पूरी जानकारी रखें, ताकि मतदान के दिन किसी समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके। एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस सेक्टर पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। चुनाव केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र का महापर्व है, जिसकी सफलता में सभी की भूमिका महत्वपूर्ण एवं सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सजग, सक्रिय और निष्पक्ष रहकर अपनी जिम्मेवारी निभाएं। बैठक में नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव, मोतिहारी विधानसभा की निर्वाची पदाधिकारी प्रीति कुमारी एवं सुगौली विधानसभा क्षेत्र की निर्वाची पदाधिकारी श्वेता भारती उपस्थित थी। ज्ञातव्य है कि मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र के लिए 39 एवं सुगौली विधानसभा क्षेत्र के लिए 38 सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं।
सभी सेक्टर पदाधिकारी समन्वय के साथ करें कार्य
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News