गोरखपुर के DDU में कल से शुरू होगा सेवा पखवाड़ा: 75 टीबी मरीजों को गोद लेंगे शिक्षक-कर्मचारी, 2 अक्टूबर तक चलेंगे कार्यक्रम – Gorakhpur News h3>
अभिजीत सिंह | गोरखपुर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा आयोजित करेगा। इसका उद्घाटन 17 सितंबर को स्पर्श राजकीय दृष्टि बाधित बालिका इंटर कॉलेज, लालडिग्गी में होगा।
इस मौके पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी मिलकर 75 क्षय रोगियों (टीबी मरीजों) को गोद लेंगे। यह पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिवस को समर्पित रहेगी और समाज के प्रति विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी का प्रतीक बनेगी।
सेवा पखवाड़े के दौरान साइकिल यात्रा के माध्यम से स्वास्थ्य, ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। गोद लिए गए गाँवों में ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम होंगे। मातृ सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण और परिवारिक स्वास्थ्य पर चर्चा होगी।
इसके अलावा कारागार और कस्तूरबा विद्यालय भ्रमण, वृद्धाश्रम और अनाथाश्रम दौरा, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री वर्कशॉप एवं पोषण प्रतियोगिता, संतों के आशीर्वाद हेतु भजन कार्यक्रम, शिक्षक–विद्यार्थी खेल प्रतियोगिता, उद्यमिता मेला एवं भगत सिंह जयंती कार्यक्रम, साक्षरता पहल और कपड़े दान अभियान भी शामिल हैं। पखवाड़ा 2 अक्टूबर को गांधी–शास्त्री जयंती और स्वच्छता अभियान के साथ समापन करेगा।
Advertising
सेवा पखवाड़ा है शिक्षा और समाज को जोड़ने का मंच विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा 75 टीबी रोगियों को गोद लेना स्वास्थ्य और सेवा कार्य का अनूठा उदाहरण है। यह पखवाड़ा छात्रों, महाविद्यालयों और समाज को एक साझा मंच पर लाकर सेवा भाव को व्यापक स्तर पर फैलाने का प्रयास है। कार्यक्रमों से विद्यार्थी पर्यावरण चेतना, स्वास्थ्य जागरूकता, महिला सशक्तिकरण, करुणा और राष्ट्र निर्माण के मूल्य आत्मसात करेंगे।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल औपचारिक आयोजन नहीं बल्कि विश्वविद्यालय की सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। 75 टीबी रोगियों को गोद लेने की यह पहल प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिवस को समर्पित एक ऐतिहासिक कदम है, जो विश्वविद्यालय, महाविद्यालयों और समाज को सेवा के साझा मंच पर लाता है।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News