मेरठ की काव्या ने सुपर डांसर टॉप-10 में जगह बनाई: कैंट स्टेशन पर हुआ ढोल के साथ स्वागत, गांव वालों ने माला पहनाकर दी बधाई – Meerut News h3>
मेरठ की नन्हीं डांसर काव्या सिंह ने अपनी मेहनत और हुनर से पूरे शहर का नाम रोशन किया है। सोनी टीवी के लोकप्रिय डांस रियलिटी शो सुपर डांसर सीजन-5 में काव्या ने टॉप-10 में जगह बनाई है। वह उत्तर प्रदेश से अकेली प्रतिभागी रही हैं जिन्होंने यह मुकाम हासिल
.
काव्या के पिता मोनू पाल मूल रूप से खिर्वा जलालपुर गांव के रहने वाले हैं
रेलवे स्टेशन पर हुआ जोरदार स्वागत
बुधवार शाम जब काव्या मुंबई से मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचीं तो स्टेशन पर माहौल बिल्कुल उत्सव जैसा हो गया। काव्या अपनी मां ज्योति के साथ ट्रेन से उतरीं। इस मौके पर नीरज मित्तल सहित गांव और शहर के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। ढोल-नगाड़ों और फूल मालाओं से काव्या का स्वागत किया गया और फिर एक विजय यात्रा निकाली गई। डीजे की धुनों पर जमकर नाच-गाना हुआ और लोगों ने काव्या का अभिनंदन किया।
संघर्ष से सफलता तक का सफर
काव्या के पिता मोनू पाल मूल रूप से खिर्वा जलालपुर गांव के रहने वाले हैं। कंकरखेड़ा में वह मोमोज का ठेला लगाकर परिवार चलाते हैं। काव्या की मां ज्योति ने बेटी की प्रतिभा को पहचानते हुए उसे तीन साल की उम्र से डांस सिखाना शुरू किया।
परिवार ने कंकरखेड़ा की न्यू सैनिक कॉलोनी में किराए का मकान लिया ताकि काव्या को अच्छा माहौल और प्रशिक्षण मिल सके। शुरुआती दिनों में घर पर ही डांस टीचर बुलाए गए, बाद में उन्हें मोदीनगर के मशहूर डांस गुरु दीपक राजपूत से ट्रेनिंग दिलाई गई। काव्या की मां रोज बस से मोदीनगर जाकर बेटी की क्लास अटेंड कराती थीं।
पहले भी दिखा चुकी हैं प्रतिभा
अलीगढ़ महोत्सव 2025 में काव्या के डांस ने कोरियोग्राफर वर्तिका झा का दिल जीत लिया
पिछले साल डांस दीवाने सीजन-4 में काव्या ने बड़े मंच पर पहली बार परफॉर्म किया था। वहीं, अलीगढ़ महोत्सव 2025 में उनके डांस ने मशहूर कोरियोग्राफर वर्तिका झा का दिल जीत लिया। वर्तिका ने मंच से ही वादा किया था कि वह काव्या को मुंबई के बड़े मंच तक पहुंचाएंगी।
उनके सहयोग से काव्या की प्रतिभा सुपर डांसर के जजों तक पहुंची और 4.5 लाख प्रतिभागियों में से काव्या ने अपनी जगह टॉप-12 में बनाई।
मेरठ का गर्व बनी काव्या
काव्या की इस उपलब्धि पर पूरा मेरठ गर्व महसूस कर रहा है। उनकी मेहनत, लगन और परिवार का समर्पण हर उस बच्चे के लिए प्रेरणा है, जो छोटे शहरों से बड़े सपने देखते हैं।




