अयोध्या में कुर्मी क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय बैठक: सामाजिक बुराइयों को दूर करने का संकल्प लिया; सभी नेताओं ने रखी अपनी मांगें – Bhopal News h3>
कुर्मी समाज के कई बड़े नेता बैठक में हुए शामिल।
अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्य समिति की दो दिवसीय बैठक यूपी के अयोध्या संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ वी.एस. निरंजन (पूर्व आईएएस) की अध्यक्षता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एलपी पटेल, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, मंत
.
बैठक में, सामाजिक बुराइयों को दूर करने, राष्ट्रीय चेतना के प्रति लोकतांत्रिक व्यवस्था में जागरूकता बनाए रखने युवाओं को तकनीक से जोड़ने और शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने, राज्यों में आवासीय प्रशिक्षण संस्थान खोलने, सरदार धाम की स्थापना जैसे निर्णय लिए गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला शाखा अध्यक्ष लता ऋषिचंद्राकर ने मध्य प्रदेश में महिला अधिवेशन प्राथमिकता से करवाने की मांग रखी। जिसको लता वानखेड़े ने अपनी सहमति दी।
कुर्मी समाज के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष धीरज पाटीदार और राष्ट्रीय युवा महासचिव अरुण कुमार पटेल ने महाराष्ट्र में युवा अधिवेशन का प्रस्ताव रखा। जिसे संजय पाटिल और प्रमोद पाटिल ने अपनी सहमति प्रदान की।
बैठक में गुर्जर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंत राम तंवर और गुजरात के पूर्व गृहमंत्री गोवर्धन झड़पिया ने संयुक्त प्रस्ताव में कुर्मी गुर्जर समाज को एकजुट कर सरदार पटेल के अनुयायी समाज को एकजुट करने का संकल्प लिया गया।
अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने राष्ट्रीय जाति जनगणना में सर्व समिति से जाति कॉलम में कुर्मी लिखने का संकल्प दिलाया। रामखेलावन पटेल के नेतृत्व में संभागीय बैठकों का सिलसिला सतना के बाद 3 सितंबर को इंदौर, 4 सितंबर को उज्जैन और उसके बाद अन्य जिलों में निरंतर जारी रखने के मैदानी प्रयासों की सराहना की।
अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक संपन्न।
युवा अध्यक्षों ने पुरोहित प्रशिक्षण, स्थानीय गतिविधियों पर दी जानकारी
उत्तर प्रदेश कुर्मी समाज के युवा अध्यक्ष डॉ. अवधेश वर्मा और डॉ. बी. आर. कौशिक, डॉ. हेमंत कौशिक ने पुरोहित प्रशिक्षण पर जारी गतिविधियों और अन्य स्थानीय कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। इसके साथ 19 राज्यों के कुर्मी समाज के अध्यक्ष, महासचिव ने समाज की गतिविधियों और प्रगति के प्रतिवेदन को विस्तार से प्रस्तुत किया और आगामी 31 अक्टूबर को सरदार पटेल जयंती पर राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।
कुर्मी समाज संगठन इकाइयां, राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, शहर, तहसील, पंचायत, स्थानीय स्तर पर, मजबूत बनाने के लिए निरंतर बैठक और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी रखने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में परिपत्र भी जारी किया गया।
कुर्मी क्षत्रिय महासभा की बैठक में महिलाएं भी हुईं शामिल।
विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
अयोध्या धाम (यूपी) के भवदीय पब्लिक स्कूल परिसर में कार्यक्रम हुआ। जहां अतिथियों का स्वागत तिलक और रामनामी, ‘जय शिवाजी, जय पटेल’ अंकित दुपट्टा से किया गया। इसके बाद सरदार पटेल, छत्रपति शिवाजी महाराज एवं अन्य राष्ट्रीय और सामाजिक महापुरुषों के फोटो के सामने दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों, लोकगीतों की प्रस्तुति विद्यार्थियों ने दी। जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक और लोकगीतों की प्रस्तुतियां दी।
