Advertising
Home Top stories जबलपुर में बरगी नहर में मिला युवक का शव: कार अनलॉक,...
Advertising
<

जबलपुर में बरगी नहर में मिला युवक का शव: कार अनलॉक, खून के निशान मिले; 24 अगस्त से था लापता – Jabalpur News

0
जबलपुर में बरगी नहर में मिला युवक का शव:  कार अनलॉक, खून के निशान मिले; 24 अगस्त से था लापता – Jabalpur News

जबलपुर में बरगी नहर में मिला युवक का शव: कार अनलॉक, खून के निशान मिले; 24 अगस्त से था लापता – Jabalpur News

नितेश 24 अगस्त की रात को कार लेकर घर से निकला था।

जबलपुर के रांझी क्षेत्र में रहने वाले 26 साल के युवक का शव नर्मदा नहर में मिला है। मृतक का नाम नितेश विश्वकर्मा है, जो 24 अगस्त की रात को कार लेकर घर से निकला था। अगले दिन 25 अगस्त की सुबह बरगी नगर पुलिस चौकी को सूचना मिली कि एक कार नहर के किनारे खड़

.

जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी एसआई सरिता पटेल टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच की तो पता चला कि कार अनलॉक थी। हालांकि पुलिस को कार से मोबाइल और कुछ अन्य सामान नहीं मिला। कार के नंबर से पुलिस मृतक के परिजन तक पहुंची और घटना की जानकारी दी।

मंगलवार की शाम को झाड़ी में फंसा मिला नितेश का शव।

नहर के पास खून मिलने से पुलिस को विवाद की आशंका

Advertising

25 अगस्त को रितेश के परिजन बरगी पुलिस चौकी पहुंचे और कार को साथ में ले गए। इधर रांझी थाना पुलिस के साथ-साथ बरगी नगर चौकी की टीम भी रितेश को नहर के आसपास तालाश कर रही थी। कार से कुछ किलोमीटर की दूरी पर 26 अगस्त की शाम को पुलिस को सर्चिंग के दौरान एक शव नहर में तैरते दिखा।

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो उसकी शिनाख्त 24 अगस्त को गायब हुए रितेश विश्वकर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव का पंचनामा किया और पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा, जिसका पीएम बुधवार को होगा।

मृतक के पिता सुधीर कुमार विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि 24 तारीख की रात करीब साढ़े 8 बजे नितेश अपनी इनोवा कार (एमपी 20 सीजी 7482) लेकर घर से निकला था। देर रात तक उसका इंतजार किया, जब वह लौटा नहीं तो 25 तारीख को रांझी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई।

इधर जांच के दौरान पुलिस को प्रथमदृष्टया लग रहा है कि हो सकता है, नितेश का किसी से विवाद हुआ है, क्योंकि नहर के आसपास पुलिस को ब्लड मिला है। अशंका जताई जा रही है कि नितेश का किसी से विवाद हुआ होगा, जिसके बाद उसे मारकर नहर में फेंक दिया हो।

‘पीएम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगी मौत की वजह’

बरगी नगर चौकी प्रभारी सरिता पटेल ने बताया कि 25 अगस्त को जब नहर के किनारे इनोवा कार मिली तो उसे कस्टडी में लेते हुए परिजन को सूचना दी गई, उसके बाद से ही नहर के आसपास लगातार नितेश की सर्चिंग भी की जा रही थी।

26 तारीख की शाम को उसका शव कुछ दूरी पर मिला है। एसआई ने बताया कि मृतक का व्यापार था। बुधवार को पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मौत की असल वजह क्या है। फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है। परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising