Advertising
Home Breaking News Hindi सास और दामाद का देह व्यापार को लेकर झगड़ा, रेत डाला गला
Advertising
<

सास और दामाद का देह व्यापार को लेकर झगड़ा, रेत डाला गला

935
crime
सास और दामाद का देह व्यापार को लेकर झगड़ा, रेत डाला गला

मध्य प्रदेश में सास को दामाद के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहना भारी पड़ गया. यह मामला भोपाल का है जहां पर लिव इन रिलेशनशिप में रह रहें, दामाद ने रविवार को अपनी सास का गला रेतकर हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. इस घटना को भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में अंजाम दिया गया.

खबरो के मुताबिक पता चला है कि दोनों के बीच सास और दामाद का रिश्ता था. वह अशोक विहार कॉलोनी में शाहीन नाम की एक महिला शाहरुख नाम के लड़के के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. शनिवार की रात शाहीन और शाहरुख के बीच झगड़ा हो गया. झगड़े की जड़ शाहीन का देह व्यापार करना बताया जा रहा है. शाहरूख ने शाहीन को देह व्यापार करने के लिए मना कर दिया. इतना ही नहीं वह पहले से ही उसे इस दलदल से बहार आने को कई बार कह चुका था, लेकिन उसने शाहरुख की बात नहीं मानी और इसी को लेकर हुए झगड़े में रविवार को शाहरुख ने शाहीन का गला रेत दिया.

हैरानी वाली बात तो यह है कि हत्या करने के बाद खुद शाहरूख ने अपने दोस्त को इस बात को सूचना दी है, जिसके बाद वह खुद ही फ्लैट से फरार हो गया है. किसी अंजान शख्स ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इसकी सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची, जहां पर खून से लथपथ शाहीन का शव बरामद किया था.

यह भी पढे़ं : जानिए क्या नए पहलु सामने आये कमलेश तिवारी हत्या कांड में ?

बता दें कि शाहरुख ने कुछ साल पहले ही शाहीन की बेटी के साथ निकाह किया था. शाहरूख के निकाह के बाद उसके संबंध शाहीन यानी उसकी सास से बन गए. इसी के चलते उसने अपने पति से तलाक ले लिया और तलाक के बाद वह अपने दामाद के साथ अशोका गार्डन के अशोक विहार कॉलोनी के एक फ्लैट में रहने लगी थी. वहीं पुलिस का कहना है कि शाहीन को देह व्यापार के लिए गिरफ्तार भी किया जा चुका था. फिलहाल आरोपी अभी फरार चल रहा है.

Advertising