Advertising
Home Top stories गर्लफ्रेंड को गोली मारी फिर खुद को किया शूट: सासाराम में...
Advertising
<

गर्लफ्रेंड को गोली मारी फिर खुद को किया शूट: सासाराम में लड़के की मौके पर मौत; गंभीर हालत में लड़की का इलाज जारी – Sasaram News

0
गर्लफ्रेंड को गोली मारी फिर खुद को किया शूट:  सासाराम में लड़के की मौके पर मौत; गंभीर हालत में लड़की का इलाज जारी – Sasaram News

गर्लफ्रेंड को गोली मारी फिर खुद को किया शूट: सासाराम में लड़के की मौके पर मौत; गंभीर हालत में लड़की का इलाज जारी – Sasaram News

सासाराम में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को गोली मारने के बाद खुद को शूट कर लिया। फायरिंग में लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

.

लड़की की उम्र 20 साल है। उसका नाम काजल कुमारी है। वो दलेलगंज की रहने वाली है। उसके पिता का नाम उमेश शर्मा है। लड़के का नाम जैकी नट है। घटना सासाराम नगर थाना क्षेत्र के माइको के पास का है।

पहले लड़का आरव बैंक्वेट हॉल में आया था। इसके बाद लड़की वहां पहुंची। लड़की सीढ़ियों से ऊपर जा रही थी तभी उसे गोली मारी गई। लड़की कहते हुए सीढ़ियों से नीचे उतरी कि मुझे गोली लगी है। थोड़ी देर बाद दूसरी गोली चलने की आवाज आई।

पुलिस ने मौके से एक कट्टा और कारतूस का खोखा भी बरामद किया है।

वारदात के बाद की 4 तस्वीरें देखिए…

Advertising

इसी बैंक्वेट हॉल में लड़की को गोली मार गई है।

बैंक्वेट हॉल में प्रेमी का शव बेड पर पड़ा मिला है।

लड़की को गोली लगने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

वारदात के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

लड़की की मां बोली- बेटी पर शादी का दबाव बना रहा था

लड़की की मां ने बताई कि ‘बेटी एक मॉल में काम करती है। मैं कुच घंटे पहले ही उसे बाजार छोड़कर आई थी। थोड़ी देर बाद पता चला कि एक लड़के ने उसे गोली मार दी है। वो लड़का मेरी बेटी पर शादी का दबाव बना रहा था। अंतर्जातीय होने के कारण लोक लाज की वजह से लड़की शादी करना नहीं चाहती थी। इसी आवेश में आकर युवक ने मेरी बेटी को गोली मार दी।’

SDPO बोले- पहले लड़का आया फिर लड़की आई

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।

सासाराम SDPO दिलीप कुमार ने बताया कि नगर थाना पुलिस को जानकारी मिली कि आरव बैंक्वेट हॉल में गोली चली है। 3 बजे की घटना है। लड़का 1 बजे के करीब बैंकेट हॉल में आया। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद 2.30 बजे लड़की वहां पर पहुंची।’

‘शादी से संबंधित जानकारी लेने के लिए दोनों वहां पर पहुंचे थे। होटल संचालक से बात की, इसके बाद लड़की-लड़का सीढ़ी से ऊपर की तरफ जाने लगी।’

‘थोड़ी देर बात लड़की पीछे मुड़कर लड़की नीचे उतरकर कहती है कि मुझे गोली लग गई है। जबतक संचालक ऊपर जाते हैं फिर एक फायरिंग की आवाज आती है। दरवाजा खोलकर देखा तो प्रेमी ने खुद को भी गोली मार मौत के घाट उतार लिया था।’

खबर लगातार अपडेट हो रही है….

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising