खजराना गणेश मंदिर में 10 दिवसीय महोत्सव: विशेष साज-सज्जा, पूजन-अर्चन सहित, देश के प्रसिद्ध अनेक भजन गायक भी देंगे अपनी प्रस्तुतियां – Indore News h3>
इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। यह महोत्सव 27 अगस्त से प्रारंभ होगा। महोत्सव के दौरान मंदिर में विशेष साज-सज्जा की जाएगी।
.
विधि-विधान के साथ नियमित पूजन-अर्चन होंगे और 10 दिन तक भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन भी होंगे। इस बार देश के प्रसिद्ध अनेक भजन गायक भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गणेश चतुर्थी पर 27 अगस्त 2025 बुधवार को सुबह 10 कलेक्टर सह अध्यक्ष आशीष सिंह और नगर निगम आयुक्त सह प्रशासक शिवम वर्मा गणपति मंदिर खजराना प्रबंध समिति द्वारा आयोजित ध्वजा-पूजन और लड्डू प्रसादी वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत 28 अगस्त गुरूवार को दोपहर 2 बजे दृष्टि बाधित बच्चों द्वारा मगंलाचरण तथा शाम 7 बजे कल्पना झोकरकर की संगीतमय प्रस्तुति होगी। 29 अगस्त शुक्रवार को दोपहर 2 बजे शालेय छात्र-छात्राओं द्वारा गायन होगा और शाम 7.30 बजे नेशनल स्कूल ऑफ कत्थक द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
30 अगस्त शनिवार को शाम 5 बजे अन्नक्षेत्र के आजीवन सदस्यों का सम्मान होगा। इस अवसर पर स्नेह भोज का आयोजन भी किया है। इसी दिन रात 8 बजे ऋषि कुमार म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भजन संध्या आयोजित की गई है।
31 अगस्त रविवार को शाम 5 बजे कला प्रस्तुति होगी। रात 8 बजे अश्विनी पाठक द्वारा सुंदरकांड का आयोजन किया है।
1 सितंबर सोमवार को शाम 6 बजे से नादयोग गुरुकूल द्वारा कत्थक – भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी जायेगी। पाटीदार योगा सेन्टर द्वारा गीतायन एवं स्वर मंदिर म्यूजिकल योगा की प्रस्तुति होगी।
02 सितम्बर मगंलवार को शाम 7 बजे भजन संध्या होगी, इसमें भजन गायक रतन मोहन शर्मा द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। 03 सितम्बर बुधवार को शाम 7 भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायिका मैथिली ठाकुर के भजन होंगे। 04 सितम्बर गुरूवार को शाम 7 बजे भजन संध्या में भजन गायक कौशलेंद्र शर्मा (शर्मा बंधु) सुरमय प्रस्तुतियां देंगे।
सभी कार्यक्रम श्री गणपति मंदिर खजराना परिसर स्थित प्रवचन हॉल में होंगे। मंदिर द्वारा संचालित सेवा प्रकल्पों में सहयोग के लिए दान राशि के लिए क्यू आर कोड का उपयोग भी किया जा सकता है।
