Advertising
Home Top stories अयोध्या की रामलीला में जलेगा 190 फिट का रावण: दिल्ली के...
Advertising
<

अयोध्या की रामलीला में जलेगा 190 फिट का रावण: दिल्ली के कलाकार अयोध्या आकर बनाऐंगे मेघनाथ और कुंभ कर्ण का भी पुतला – Ayodhya News

0
अयोध्या की रामलीला में जलेगा 190 फिट का रावण:  दिल्ली के कलाकार अयोध्या आकर बनाऐंगे मेघनाथ और कुंभ कर्ण का भी पुतला – Ayodhya News

अयोध्या की रामलीला में जलेगा 190 फिट का रावण: दिल्ली के कलाकार अयोध्या आकर बनाऐंगे मेघनाथ और कुंभ कर्ण का भी पुतला – Ayodhya News

अयोध्या की रामलीला इस बार और भव्य करने की तैयारियां हैं। इसका भूमिपूजन 22 अगस्त को रामकथा पार्क में होगा।

अयोध्या की रामलीला में इस बार 190 फिट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। दिल्ली से स्पेशल टीम इसको बनाने आ रही है।रामलीला के फाउंडर अध्यक्ष फिल्म प्रोड्यूसर डायरेक्टर सुभाष मलिक और अयोध्या की रामलीला कमेटी के महासचिव शुभम मलिक ने बताया कि इस बार द

.

अयोध्या की रामलीला का भावुक दृश्य ।

दुनियां के 3 सबसे बड़े पुतले में रावण , मेघनाथ और कुंभकर्ण का पुतला होगा। हम दशहरा बड़ा ऐतिहासिक बनाने जा रहे हैं प्रभु राम के आशीर्वाद से अयोध्या की रामलीला विश्व के सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी।

अयोध्या की रामलीला का भव्य आयोजन

Advertising

अयोध्या की रामलीला का भूमि पूजन महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी 22 अगस्त को राम कथा पार्क में करेंगे। इस बार की रामलीला में कई बड़े और जाने-माने कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इनमें शामिल हैं:

केवट की भूमिका में भोजपुरी के सुपरस्टार गोरखपुर के सांसद रवि किशन, बाली की भूमिका में सांसद मनोज तिवारी, भगवान राम की भूमिका में राहुल भूचर, सीता की भूमिका में अर्चना, लक्ष्मण की भूमिका में राजन मोदी, परशुराम की भूमिका में पुनीत इस्स्ररए नारद मुनि की भूमिका में राजेश पुरी , हनुमान जी की भूमिका में कृष्ण, राजा दशरथ की भूमिका में राकेश बेदी कुंभकरण की भूमिका में विनय सिंह, रावण की भूमिका में मनीष शर्मा, मेघनाथ की भूमिका में रजा मुराद, बॉलीवुड के बड़े कलाकार विभीषण की भूमिका में अवतार गिल और कई अन्य प्रमुख कलाकार शामिल हो रहे हैं।

अयोध्या की रामलीला हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एक भव्य आयोजन होगा, जिसमें भगवान राम की कथा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।यह आयोजन अयोध्या की रामलीला का सातवाँ संस्करण होने जा रहा है, जो विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है और जिसने अभी तक सारे रिकॉर्ड तोड़े हुए हैं। पिछले वर्ष पैंतालीस करोड़ से ज्यादा राम भक्तों ने अपने घरों में बैठकर अयोध्या की रामलीला को देखा था।

अयोध्या की रामलीला के फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मलिक और महासचिव शुभम मलिक ने बताया कि यह सब राम भक्तों के आशीर्वाद और अयोध्या वासियों के सहयोग और साधु संतों के आशीर्वाद से होता है।अयोध्या की रामलीला के फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मलिक और फाउंडर महासचिव शुभम मलिक ने बताया कि रामलीला का लाइव प्रसारण 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक अयोध्या की रामलीला के यूट्यूब पेज पर और दूरदर्शन पर राम कथा पार्क से किया जाएगा।

आशीर्वाद और सहयोग

अयोध्या की रामलीला का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार और माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग और संस्कृति मंत्रालय उत्तर प्रदेश और माननीय मंत्री संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के सहयोग से से होता है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising