Advertising
Home Top stories लखनऊ में कूड़ा फैलाने पर 51 लोगों के खिलाफ कार्रवाई: अधिकारियों...
Advertising
<

लखनऊ में कूड़ा फैलाने पर 51 लोगों के खिलाफ कार्रवाई: अधिकारियों के निरीक्षण में जोनों में मिली गंदगी, लगा जुर्माना – Lucknow News

0
लखनऊ में कूड़ा फैलाने पर 51 लोगों के खिलाफ कार्रवाई:  अधिकारियों के निरीक्षण में जोनों में मिली गंदगी, लगा जुर्माना – Lucknow News

लखनऊ में कूड़ा फैलाने पर 51 लोगों के खिलाफ कार्रवाई: अधिकारियों के निरीक्षण में जोनों में मिली गंदगी, लगा जुर्माना – Lucknow News

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने मंगलवार को शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाकर निरीक्षण किया। इसमें कूड़ा फैलाने वाले 51 लोगों पर कार्रवाई कर 12,700 रुपए का जुर्माना लगाया गया। इस मौके पर नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर सभी ज

.

सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त

कमियां पाए जाने पर तत्काल सफाई कराई गई और लापरवाही बरतने वाली संस्थाओं पर जुर्माना व नोटिस की कार्रवाई हुई। अपर नगर आयुक्त ललित कुमार ने नावेल्टी चौराहा, त्रिलोकनाथ रोड, जीपीओ चौराहा और लाटूस रोड का दौरा किया। भरी नालियों को तुरंत साफ कराया गया। लालकुआं वार्ड में लापरवाही पर कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी कर जुर्माना लगाया गया। सिंगल यूज प्लास्टिक प्लास्टिक इस्तेमाल करने पर 24 लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई।

प्लास्टिक इस्तेमाल पर लगा जुर्माना

जोन 2 में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने तिलक नगर, कुण्डरी रकाबगंज, मवैया अंडरपास, ऐशबाग रोड, मालवीय नगर और खजुआ में सफाई के निर्देश दिए। प्लास्टिक उपयोग पर जुर्माना लगाया गया और सीवर लाइन, टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए जलकल व अभियंत्रण विभाग को निर्देशित किया गया। जोन 3 में अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह ने महानगर, भारतेंदु हरिश्चंद्र, लाला लाजपत राय, जानकीपुरम, निशातगंज और विकास नगर का निरीक्षण किया। लापरवाही पर कार्यदाई संस्था पर जुर्माना लगाकर तत्काल सफाई सुनिश्चित की गई।

Advertising

नालियों को ढकने का निर्देश

जोन 4 में अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह और मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने शहीद पथ, हुसड़िया चौराहा, सिनेपॉलिस और विभव खंड में सफाई व्यवस्था जांची। सड़क किनारे गंदगी और नालियों में सिल्ट पर कार्यदाई संस्था पर जुर्माना लगाया गया। खुले नालों को ढकने और नियमित सफाई के निर्देश दिए गए। जोन-5 में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त और विनय कुमार राय ने सरोजनी नगर द्वितीय और आजाद नगर का दौरा किया। ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे, नालियों और खाली प्लॉटों से कूड़ा हटवाया गया। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में लापरवाही पर संस्था के मद से कटौती का निर्देश दिया।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising