बिहार में पहली बार होगा एशिया रग्बी U20 चैंपियनशिप: राष्ट्रीय टीम में 6 बिहारी खिलाड़ी शामिल, 9 देशों की 8 टीमें लेगी भाग – Nalanda News h3>
बिहार में पहली बार होगी एशिया रग्बी U20 चैंपियनशिप।
बिहार के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। राजगीर खेल परिसर में 9 और 10 अगस्त को आयोजित होने वाली ‘एशिया रग्बी U20 रग्बी 7s चैंपियनशिप 2025’ के लिए भारतीय रग्बी फुटबॉल संघ ने राष्ट्रीय पुरुष और महिला टीमों की घोषणा की। बिहार के लिए गर्व
.
भारतीय महिला टीम में बिहार की आरती कुमारी, अंशू कुमारी, अल्पना कुमारी और गुरिया कुमारी को स्थान मिला है। जबकि, पुरुष टीम में गोल्डेन कुमार और सागर प्रकाश का चयन हुआ है। यह बिहार के रग्बी खिलाड़ियों की बढ़ती प्रतिभा और कड़ी मेहनत का परिणाम है।
सुमित कुमार रॉय की कप्तानी में होगा मुकाबला।
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने कहा कि भारतीय रग्बी टीम में बिहार के 6 खिलाड़ियों का चयन हमारे लिए अत्यंत गर्व और खुशी की बात है। यह न केवल इन खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का फल है, बल्कि राज्य के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
9 देशों की 8 टीमें भाग ले रही
इस महत्वपूर्ण चैंपियनशिप में एशिया के प्रमुख रग्बी खेलने वाले 9 देशों की 8 टीमें भाग ले रही हैं। पुरुष वर्ग में भारत, चीन, संयुक्त अरब अमीरात, हांगकांग, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, श्रीलंका और मलेशिया की टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी। महिला वर्ग में मलेशिया के स्थान पर नेपाल की टीम भाग लेगी।
महिला टीम का हुआ चयन।
भारतीय रग्बी फुटबॉल संघ के अध्यक्ष और प्रसिद्ध अभिनेता राहुल बोस ने टीम चयन के अवसर पर कहा कि एशिया रग्बी U20 7s चैम्पियनशिप एक ऐसा मंच है जहां किसी खिलाड़ी का अंतर्राष्ट्रीय भविष्य आकार लेना शुरू होता है। इस साल हमारी पुरुष और महिला दोनों टीमों का घरेलू मैदान पर एक साथ खेलना विशेष रूप से रोमांचक है।
पश्चिम बंगाल के सुमित कुमार रॉय को U20 पुरुष टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि करण राजभर उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे। महिला टीम का नेतृत्व राजस्थान की भूमिका शुक्ला करेंगी और महाराष्ट्र की तनुश्री भोसले उप-कप्तान होंगी।
भारतीय अंडर-20 पुरुष टीम को फ्रांसिस्को ‘पाको’ हर्नांडेज़ प्रशिक्षित करेंगे, जिनकी सहायता टेरेंस जोसेफ करेंगे। महिला टीम की कमान यूरोपीय चैम्पियनशिप विजेता कियानो फौरी के हाथों में है, जिसमें तिलक राज सहायक कोच के रूप में काम करेंगे। फौरी 2022 से रग्बी इंडिया की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व रहे हैं।
राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के बाद टीम का चुनाव
टीमों का चयन 3 जुलाई को कोलकाता स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के नेताजी सुभाष पूर्वी केंद्र में आयोजित राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के बाद किया गया।
यह 2022 के बाद पहली बार है, जब दोनों भारतीय अंडर-20 टीमें महाद्वीपीय स्तर पर एक साथ भाग लेंगी। बिहार के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि राज्य में पहली बार इतनी बड़ी अंतर्राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है।
बिहार के 2 खिलाड़ियों को भी मौका मिला है।
चैंपियनशिप से पहले 8 अगस्त को राजगीर खेल परिसर के कबड्डी हॉल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
बिहार के खेल प्रेमियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है कि वे अपने घर की मिट्टी पर विश्वस्तरीय रग्बी का रोमांच देख सकें और अपने राज्य के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर सकें।



