नाबालिग बहन के साथ चचेरे भाई ने किया रेप: मुंह बंद कर जबरन कमरे में ले गया, कहा-किसी को कुछ बताया, तो मर्डर कर देंगे – Muzaffarpur News h3>
मुजफ्फरपुर में छठी क्लास की छात्रा (13) के साथ उसी के चचेरे भाई के बेटे ने रेप किया। वारदात के समय बच्ची घर में अकेली थी। मां पिछले शुक्रवार (1 अगस्त) को उसके नाना के अंतिम संस्कार में मायके गई थी। अगले दिन यानी 2 अगस्त को मां जब घर पहुंची, तो बच्ची
.
मुशहरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बच्ची ने बताया, ‘एक अगस्त की रात मैं घर में सोई हुई थी। रात 2 बजे टॉयलेट के लिए घर से बाहर निकली। तभी चाचा मनोज राय का बेटा उमेश कुमार (20) आया और मेरा मुंह दबाकर अपने घर के एक कमरे में ले गया । फिर वहां मेरे साथ गलत काम करने लगा।
बच्ची के मुताबिक, आरोपी ने हत्या की नीयत से उसका गला दबाने लगा। बच्ची गिड़गिड़ाने लगी। आरोपी उमेश ने धमकी दी- ‘अगर किसी को इसके बारे में कुछ बताया, तो तुम्हारी हत्या कर शव को फेंक देंगे।’ धमकी मिलने के बाद बच्ची चुप हो गई। वारदात के बाद से आरोपी फरार है।
बच्ची के साथ रेप हुआ है।
चाचा ही करते है बच्ची की परवरिश
घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्ची की मां ने आरोपी के खिलाफ मुशहरी थाने में शिकायत दर्ज की। जिसके बाद स्टूडेंट का मेडिकल जांच करवाया गया।
फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। सोमवार को कोर्ट में लड़की का बयान दर्ज कराया जाएगा।
बच्ची के पिता की 8 साल पहले मौत हो गई थी। चाचा ही बच्ची का ख्याल रखते हैं। उसकी परवरिश और पढ़ाई का खर्च देखते हैं।
बच्ची की मां और चाचा ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज की है।
आरोपी के घर पर हुआ हंगामा
मां और ग्रामीण आरोपी के घर गए। वहां जमकर हंगामा हुआ। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना को लेकर पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची। छात्रा की मां ने आवेदन दिया है। इसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी उमेश फरार है। उसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।
छात्रा की मां ने बताया, ‘1 अगस्त को मैं अपने मायके गई हुई थी। रात में बेटी टॉयलेट के लिए निकली थी। तभी उमेश आया और मुंह दबा कर बेटी को ले गया और उसके साथ गलत काम किया। हमने थाना में शिकायत की है।’
पूरे मामले पर मुशहरी थाना अध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया, ‘एक नाबालिग स्टूडेंट के साथ बलात्कार का मामला आया है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी फरार है। उसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। आगे की कार्रवाई जारी है।
——————————
ये खबर भी पढ़ें…
पहले भाई को मारा फिर गर्लफ्रेंड का मर्डर किया:आरोपी बोला-दूसरे लड़के को चाहने लगी थी, मुझे ये बर्दाश्त नहीं था; केरोसिन लेकर आया था
पटना में 31 जुलाई की दोपहर बेड पर भाई-बहन की जली हुई लाश मिली। घर का दरवाजा बाहर से बंद था। पटना पुलिस ने 48 घंटे के अंदर डबल मर्डर की गुत्थी सुलझा ली। डबल मर्डर की वारदात को अंजाम लड़की के प्रेमी ने ही दिया था। शुभम(19) पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया है। शुभम ने पुलिस को बताया कि, ‘अंजली से वो बहुत प्यार करता था। अंजली के साथ पढ़ना वाला रोशन मेरा दोस्त है। उसने ही मेरी दोस्ती अंजली से कराई थी।’ पूरी खबर पढ़ें…



