Advertising
Home Top stories डकैती की योजना बनाते छह आरोपी पकड़ाए: जेपी यूनिवर्सिटी में भी...
Advertising
<

डकैती की योजना बनाते छह आरोपी पकड़ाए: जेपी यूनिवर्सिटी में भी कई घरों में की थी चोरी; आरोपियों से देसी कट्टे सहित हथियार बरामद – Guna News

0
डकैती की योजना बनाते छह आरोपी पकड़ाए:  जेपी यूनिवर्सिटी में भी कई घरों में की थी चोरी; आरोपियों से देसी कट्टे सहित हथियार बरामद – Guna News

डकैती की योजना बनाते छह आरोपी पकड़ाए: जेपी यूनिवर्सिटी में भी कई घरों में की थी चोरी; आरोपियों से देसी कट्टे सहित हथियार बरामद – Guna News

गुना जिले के राघौगढ़ थाना क्षेत्र में डकैती की योजना बनाते छह बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। पूछताछ में इन्होंने जेपी यूनिवर्सिटी में हुई चोरी का भी जुर्म कबूल किया

.

राघौगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम आनंदपुर मोईया के पास झाड़ियों में 6-7 लोग डकैती की योजना बना रहे हैं। TI जुबेर खान के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही बदमाशों में भगदड़ मच गई। कार्रवाई में छह बदमाश पकड़े गए जबकि एक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम और ठिकाने

  • पुलिस ने जिन छह बदमाशों को पकड़ा है, उनके नाम इस प्रकार हैं,
  • जय सिंह पुत्र पर्वत सिंह कंजर, उम्र 40, किशोरिया का डेरा, कोलीपुरा थाना कुम्भराज
  • राजू पुत्र भैयालाल कंजर, उम्र 25, किशोरिया का डेरा
  • राकेश पुत्र मेहरवान कंजर, उम्र 30, किशोरिया का डेरा
  • देशराज पुत्र मेवालाल कंजर, उम्र 50, चिंता का डेरा, ग्राम भमावद
  • भूरा पुत्र मानसिंह कंजर, उम्र 25, ग्राम वटावदा पार, जिला बारां, राजस्थान
  • मुकेश पुत्र कैलाश बाल्मिक, उम्र 42, ग्राम बहादुरगढ़, थाना विजयपुर, जिला गुना

फरार आरोपी का नाम रमन पुत्र पर्वत सिंह कंजर बताया गया है।

आरोपियों से बरामद हथियार।

Advertising

डकैती के लिए जुटे थे, हथियार भी बरामद

पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वे ग्राम आनंदपुर मोईया में भैयालाल सैनी के घर डकैती की योजना बना रहे थे। तलाशी में पुलिस को एक देशी कट्टा, दो जिंदा राउंड, तलवार, सरिया, कटर, रांपी, लुहांगी जैसे हथियार मिले।

जेपी यूनिवर्सिटी चोरी भी इन्हीं से हुई थी

पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि पिछले महीने जेपी यूनिवर्सिटी में हुई चोरी की वारदात में भी इन्हीं का हाथ था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस टीम की कार्रवाई में 15 सदस्य शामिल

SP अंकित सोनी के निर्देशन, ASP मानसिंह ठाकुर और SDOP दीपा डोडवे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। राघौगढ़ थाना प्रभारी जुबेर खान और उनकी टीम ने आरोपियों को पकड़ा। कार्रवाई में कुल 15 सदस्यीय पुलिस टीम शामिल थी।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising