पंजाब में आज 72 शहरों में बारिश का अलर्ट: तेज हवाएं चलेंगी, तापमान 3.8 डिग्री गिरा, 3 अगस्त से बदलेगा मौसम – Punjab News h3>
पंजाब में आज सुबह आठ बजे तक 72 स्थानों पर बारिश की संभावना।
पंजाब में आज (30 जुलाई) को तेज आंधी या भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन 72 तहसीलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आने वाले तीन दिन भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र ने 3 अगस्त के लिए भारी बारिश का यलो अ
.
पिछले 24 घंटे में राज्य के औसत तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 38 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे ज्यादा बारिश पटियाला में 32.4 मिमी हुई। आज सुबह 8 बजे तक मौसम विभाग ने करीब 72 तहसीलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।
तीन तारीख तक इस तरह का मौसम रहेगा।
सुबह आठ बजे तक इन स्थानों पर है अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक बठिंडा, गिद्दड़बाहा, जैतो, मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर में मध्यम बारिश के साथ बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवाएं तीस से चालीस किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी। इसी तरह सरदूलगढ़, बुढलाडा, लहरा, मानसा, सुनाम, संगरूर, बरनाला, तपा,
धूरी, मलेरकोटला, मूणक, पाटड़ा, समाना, पटियाला, नाभा, राजपुरा, फतेहगढ़ साहिब, अमलोह, मोहाली, तलवंडी साबो, मलोट, बठिंडा, रामपुरा फूल, जलालाबाद, खन्ना, पायल, चंडीगढ़, खरड़, लुधियाना पूर्वी, चमकौर साहिब, समराला, रूपनगर, बाघा पुराना, फरीदकोट, मोगा,
फिरोजपुर, जीरा, शाहकोट, पट्टी, सुल्तानपुर लोधी, तरनतारन, खडूर साहिब, निहाल सिंघवाला, रायकोट, जगराओं, लुधियाना पश्चिमी, फिल्लौर, नकोदर, फगवाड़ा, जालंधर एक, कपूरथला, जालंधर दो, नवांशहर, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर, नंगल, होशियारपुर, बाबा बकाला, अमृतसर दो, अमृतसर एक, बटाला, अजनाला, डेरा बाबा नानक, दसूहा, मुकेरियां में हल्की बारिश की संभावना सुबह आठ बजे तक है।
इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार आज पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर के कई स्थानों (50 से 75 फीसदी हिस्से) में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, बरनाला, बठिंडा, मुक्तसर, फाजिल्का, मानसा, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, एसएएस नगर, संगरूर और पटियाला जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। यहां के 25 से 50 फीसदी हिस्सों में बारिश की संभावना है। जबकि फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, अमृतसर, तरनतारन जिले में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
बाढ़ का अभी राज्य में डर नहीं है
सिंचाई मंत्री वरिंदर गोयल कहना है कि राज्य के प्रमुख डैमों की स्थिति की समीक्षा की गई है । फिलहाल किसी भी तरह का खतरा नहीं है। भाखड़ा डैम में इस समय 1618.38 फीट पानी है, जबकि इसकी अधिकतम क्षमता 1680 फीट है। पौंग डैम में 1346 फीट पानी मौजूद है और अब भी उसमें 30.787 फीट की क्षमता शेष है। वहीं रणजीत सागर डैम में 1664 फीट पानी है और 54 फीट अब भी खाली है। उन्होंने बताया कि इन डैमों में इनफ्लो अधिक है, लेकिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।



