Advertising
Home Top stories औरंगाबाद के अंबेडकर नगर में घुसा पानी: करीब 500 आबादी प्रभावित,...
Advertising
<

औरंगाबाद के अंबेडकर नगर में घुसा पानी: करीब 500 आबादी प्रभावित, स्थानीय लोग बोले- हर साल बारिश में परेशानी होती है, कोई सुनने वाला नहीं – Aurangabad (Bihar) News

3
औरंगाबाद के अंबेडकर नगर में घुसा पानी:  करीब 500 आबादी प्रभावित, स्थानीय लोग बोले- हर साल बारिश में परेशानी होती है, कोई सुनने वाला नहीं – Aurangabad (Bihar) News

औरंगाबाद के अंबेडकर नगर में घुसा पानी: करीब 500 आबादी प्रभावित, स्थानीय लोग बोले- हर साल बारिश में परेशानी होती है, कोई सुनने वाला नहीं – Aurangabad (Bihar) News

औरंगाबाद में शनिवार को हुई बारिश के बाद लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शाहपुर स्थित अंबेडकर नगर वार्ड नंबर-27 के कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोग परेशान है। यह समस्या कोई नई नहीं है। सात साल से लोग परेशान हैं

.

नगर परिषद की ओर से जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जिसके चलते बारिश के समय हर साल मोहल्ले में पानी जमा हो जता है। वार्ड नंबर 14 में भी यही हाल है। यहां 50 और वार्ड नंबर-27 में 10 घरों में जल भराव की समस्या है। जिससे करीब 500 लोग प्रभावित है।

स्थानीय निवासी उपेंद्र राम, रामअवतार राम, राजेंद्र कुमार रंजन, मुनिलाल गुप्ता, अनिल गुप्ता, दिनेश्वर गुप्ता, मधु कुमारी, नीलम देवी, चंदन साव, रामपति साव, मुन्ना गुप्ता ने नगर परिषद की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि मूसलाधार बारिश के बाद पानी सड़क पर भर जाता है। जिनका घर सड़क के लेवल से नीचे या पुराना है उसमें पानी घुस जाता है। रास्ते में दो फीट पानी जमा रहता है। बच्चों को घर से निकलना मुश्किल हो जाता है।

आंदोलन के मूड में स्थानीय निवासी

मोहल्ले के लोगों ने पिछले साल डीएम से इसकी शिकायत की थी। इसके बाद सड़क का पक्कीकरण कराकर ऊंचा किया गया था, लेकिन पानी निकासी की व्यवस्था ठीक तरीके से नहीं की गई। लोग अब आंदोलन का मूड बना रहे हैं। अगर समस्या से निजात नहीं दिलाया गया तो जल्द ही समाहरणालय का घेराव करेंगे। इस मोहल्ले में रहने वाले अधिकांश लोग फुटपाथी दुकानदार हैं।

Advertising

शहर में विभिन्न जगहों पर ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। एक तो आमदनी कम होने के कारण उन्हें आर्थिक समस्या से जूझना पड़ता है। दूसरी ओर बारिश के दिनों में जल जमाव की समस्या से परेशान हैं। बीमारी फैलने की भी आशंका बनी रहती है।

अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कुछ नहीं हुआ

वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अमित गुप्ता ने कहा कि शहर के बाहर ग्रामीण इलाके से नहर का पानी मोहल्ले में घुसता है। एनएच-19 के ड्रेनेज का पानी भी मोहल्ले में आता है। नाला बनाकर पानी अदरी नदी में गिराना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं किया गया है। कई बार अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद भी समस्या का कोई हल नहीं निकला। स्थानीय सांसद और विधायक से समस्या के समाधान की मांग की है।

जल्द होगा समस्या का समाधान

वहीं, इस संबंध में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार ने कहा कि बाहर से पानी मोहल्ले में घुसता है। जिसके कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। हाल में ही मोहल्ले वासियों की शिकायत पर जेसीबी मशीन भेज कर पानी निकासी के लिए प्रबंध किया गया था। ऊपर से फिर पानी आ गया। जल्द ही समस्या के निजात के लिए नहर विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्य कराया जाएगा।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising