Advertising
<

भीलवाड़ा में बेखौफ हुए चेन स्नेचर: सब्जी लेने गई महिला की चेन लूट कर भागा बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात- जांच में जुटी पुलिस – Bhilwara News

3
भीलवाड़ा में बेखौफ हुए चेन स्नेचर:  सब्जी लेने गई महिला की चेन लूट कर भागा बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात- जांच में जुटी पुलिस – Bhilwara News

भीलवाड़ा में बेखौफ हुए चेन स्नेचर: सब्जी लेने गई महिला की चेन लूट कर भागा बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात- जांच में जुटी पुलिस – Bhilwara News

महिला की चैन लूटकर बदमाश मौके से भाग निकला

भीलवाड़ा के चन्द्र शेखर आजाद नगर में सब्जी खरीदने गई एक महिला के गले से एक बदमाश 2 तोले की चेन लूट कर छिन कर भाग निकला। महिला चिल्लाई दूसरे लोग भी बदमाश के पीछे दौड़े लेकिन आरोपी अपने एक साथी की बाइक पर बैठ कर भाग निकला पूरी वारदात CCTV में कैद हुई ह

.

चेन स्नेचर अपने बाइक सवार साथी के साथ महिला के पास पहुंचा

सब्जी ले रही महिला के गले से चेन पार

मामला शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र के चन्द्र शेखर आजाद नगर का गुरुवार रात करीब 8:15 बजे का है। यहांरहने वाली आशा देवी शर्मा (55), पत्नी देवेंद्र शर्मा गुरुवार रात करीब 8:15 बजे सब्जी खरीदने के लिए कॉलोनी में ही गई थीं। इसी दौरान वो पास की एक दुकान से झाड़ू खरीद रही थीं, तभी बाइक पर आए दो बदमाशों में से एक बदमाश उतर कर आया कुछ देर उनके आसपास घूम कर रेकी की ओर उनके गले से करीब दो तोले सोने की चेन झपट ली और अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गए।

Advertising

बदमाश वारदात को अंजाम देने से पहले महिला के पास पहुंचकर काफी देर तक रेकी करता रहा

मौके से भाग निकले बदमाश

अचानक हुई इस वारदात के बाद महिला चीखती चिल्लाती बदमाश के पीछे दौड़ी,आसपास के लोगों ने भी बदमाश को पकड़ने की कोशिश की लेकिन बदमाश मौके से भाग निकले।घटना मुख्य चौराहे और भीड़भाड़ वाले इलाके में होने से क्षेत्र के लोगों में दहशत और आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बदमाश अब खुलेआम भीड़भाड़ वाले इलाकों को भी निशाना बनाने लगे हैं।

बदमाश चेन खींच कर भगा तो महिला और दूसरे लोग पकड़ने पीछे भागे

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

पीड़िता ने आज शुक्रवार को प्रताप नगर थाने में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।वहीं इस वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी आज सामने आया,जिसमें आरोपी घटना को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं।

लोगों से बचते हुए बदमाश अपने साथी के साथ बाइक पर बैठ कर भाग निकला

आरोपियों की तलाश की जा रही है

प्रताप नगर थानाधिकारी सुनील ताड़ा ने बताया कि महिला के साथ हुई चेन लूट के मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

चेन लूटने और बदमाश के भागने के बाद महिला रोती रही

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News