Advertising
Home Top stories कनेक्शन में देरी डिस्कॉम अफसरों को पडे़गी भारी: कारण सहित सब्मिट...
Advertising
<

कनेक्शन में देरी डिस्कॉम अफसरों को पडे़गी भारी: कारण सहित सब्मिट करनी होगी रिपोर्ट; हाई वैल्यू कंज्यूमर को राहत – Ajmer News

1
कनेक्शन में देरी डिस्कॉम अफसरों को पडे़गी भारी:  कारण सहित सब्मिट करनी होगी रिपोर्ट; हाई वैल्यू कंज्यूमर को राहत – Ajmer News

कनेक्शन में देरी डिस्कॉम अफसरों को पडे़गी भारी: कारण सहित सब्मिट करनी होगी रिपोर्ट; हाई वैल्यू कंज्यूमर को राहत – Ajmer News

डिस्कॉम के लिए बड़ी कमाई का जरिया हाई वैल्यू कंज्यूमर को कनेक्शन देने में देरी करना अफसरों को अब भारी पडे़गा। अफसरों को कनेक्शन में देरी का कारण बताते हुए डिले रिपोर्ट भी सब्मिट करनी होगी। इसके बाद देरी का कारण अगर संतोषप्रद नहीं हुआ तो जिम्मेदार अफसर

.

इसलिए पड़ी जरूरत

  • आदेश में बताया-डिस्कॉम में हाई वैल्यू कंज्यूमर को निर्धारित समय सीमा के भीतर बिजली कनेक्शन जारी करने के लिए समय-समय पर निर्देश जारी किए गए। लेकिन इसके बावजूद ये देखा गया कि ऐसे कनेक्शन जारी करने में काफी देरी हो रही है।
  • इससे न केवल डिस्कॉम का राजस्व प्रभावित होता है, जिसे समय पर जारी करके कमाया जा सकता था, बल्कि ऐसे उपभोक्ताओं की शिकायतें भी बढ़ जाती हैं और वे विभिन्न निपटान समितियों (आईजीआर/सीजीआरएफ) के माध्यम से निवारण के लिए अपना टाइम व एनर्जी देनी पड़ती है।

अब ये भी करना होगा

  • आदेश में सभी अफसरों को निर्देश दिए गए कि ऐसे नए कनेक्शन / लोड विस्तार / लोड कटौती जारी करने के समय संयुक्त जांच रिपोर्ट तैयार करते समय अनिवार्य रूप से “विलंब रिपोर्ट” डिस्कॉम के संबंधित अधीक्षण अभियंता (एम एंड पी) को प्रस्तुत करेंगे।
  • जिसमें देरी के कारणों और इस तरह की देरी के लिए जिम्मेदार व्यक्ति पर स्पष्ट टिप्पणियां होंगी। एसई (एम एंड पी) आगे की कार्रवाई के लिए अतिरिक्त मुख्य अभियंता (मुख्यालय) को मासिक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

एडिशनल चीफ इंजीनियर राजीव वर्मा की ओर से जारी किया गया आदेश।

कंज्यूमर कम , लेकिन कमाई ज्यादा

Advertising

अजमेर डिस्कॉम के अधीन अजमेर, नागौर, चित्तौड़गढ़, सीकर, उदयपुर, झुंझुनूं, भीलवाड़ा, राजसमंद , बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, ब्यावर, डीडवाना-कुचामनसिटी, नीम का थाना, सलूंबर जिले आते है। इनमें हाई वैल्यू कंज्यूमर की संख्या करीब छह हजार है लेकिन कमाई की बात करें तो डिस्कॉम की पूरी आय की 50 प्रतिशत से ज्यादा कमाई इनसे ही होती है।

कार्रवाई करेंगे-एसीई वर्मा

डिस्कॉम के एडिशनल चीफ इंजीनियर राजीव वर्मा ने बताया-समय पर कनेक्शन देना डिस्कॉम की प्रायोरिटी में शामिल है। अगर इसमें डिले होता है तो गम्भीर है। इसलिए रिपोर्ट मांगी गई है। अगर डिले का कारण संतोषप्रद नहीं पाया जाता है तो सम्बन्धित अफसर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अजमेर डिस्कॉम के अधीन अजमेर, नागौर, चित्तौड़गढ़, सीकर, उदयपुर, झुंझुनूं, भीलवाड़ा, राजसमंद , बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, ब्यावर, डीडवाना-कुचामनसिटी, नीम का थाना, सलूंबर जिले आते है।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising