सांसद कंगना ट्रोल होने के बाद आज मंडी पहुंचेगी: बोलीं-ऑन द वे हूं, आपदा प्रभावितों से मिलूंगी; हर परिस्थिति में साथ होने का दावा – Shimla News

7
सांसद कंगना ट्रोल होने के बाद आज मंडी पहुंचेगी:  बोलीं-ऑन द वे हूं, आपदा प्रभावितों से मिलूंगी; हर परिस्थिति में साथ होने का दावा – Shimla News


सांसद कंगना ट्रोल होने के बाद आज मंडी पहुंचेगी: बोलीं-ऑन द वे हूं, आपदा प्रभावितों से मिलूंगी; हर परिस्थिति में साथ होने का दावा – Shimla News

हिमाचल के मंडी से BJP सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट सोशल मीडिया में ट्रोल होने के बाद आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर आ रही है। कंगना ने देर शाम अपने X अकाउंट पर इसकी जानकारी शेयर की। कंगना ने लिखा- वह हिमाचल प्रदेश के लिए ऑन द वे हैं। मै

.

सूचना के अनुसार, कंगना दिल्ली से मंडी के लिए चल पड़ी है। आज आज शाम वह सरकाघाट पहुंचेगी। उनके सरकाघाट आने के बाद कंगना के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में दौरे का शेड्यूल तय होगा। वह अगले दो से तीन दिन तक मंडी जिला के धर्मपुर, करसोग और सराज विधानसभा क्षेत्र में जाकर आपदा प्रभावितों से मिलेगी।

कुल्लू का भी कंगना का दौरा तय हो सकता है, क्योंकि 24 जून को 4 जगह बादल फटने से कुल्लू में भी भारी नुकसान हुआ है। इससे पहले कंगना रनोट चार-पांच दिन से सोशल मीडिया में ट्रोल हो रही थीं। हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से मंडी में मीडिया ने जब कंगना को लेकर पूछा तो इसके बाद कंगना ज्यादा ट्रोल होने लगी और सोशल मीडिया में विवाद खड़ा हो गया।

कंगना का वह पोस्ट जिसमे उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में आने की जानकारी शेयर की

विवाद कैसे शुरू हुआ?

दरअसल, गुरुवार को मंडी में मीडिया ने जयराम से पूछा कि कंगना का अब तक आपदा में संवेदना से जुड़ा ट्वीट भी नहीं आया। इस पर जयराम ठाकुर ने कहा, जिनको चिंता नहीं, उनके बारे में कुछ नहीं कहना चाहता। इसके बाद (4 जुलाई) कंगना रनोट ने सोशल मीडिया पर उल्टा जयराम ठाकुर को ही लपेट दिया। कंगना ने कहा, जयराम ठाकुर ने ही उन्हें मंडी आने से रोका है और सड़कें खुलने का इंतजार करने की सलाह दी है।

कंगना का वह पोस्ट जिसमें उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नहीं आने का ठीकरा जयराम ठाकुर के सिर फोड़ा

कंगना के संसदीय क्षेत्र में 16 लोगों की मौत, 35 लापता

मंडी का मामला इसलिए ज्यादा चिंताजनक है क्योंकि कुल्लू और मंडी जिले में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। इसमें 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 35 लोग अब भी लापता हैं। दोनों जिले कंगना के संसदीय क्षेत्र में आते है। कुल्लू में बादल फटे 12 दिन हो गए। मगर कंगना ने यहां जाना तो दूर इसे लेकर ट्वीट भी नहीं किया। मंडी की आपदा को भी आज 5 दिन हो गए है। इसी वजह से सोशल मीडिया यूजर कंगना को ट्रोल कर रहे हैं।

कंगना के हा हाल वाले ट्वीट से नाराजगी

कंगना रनोट ने 2 जुलाई को सोशल मीडिया (X) पर एक ट्वीट किया था, जिसमें कंगना ने लिखा- ‘2-3 दिन पहले मंडी संसदीय क्षेत्र के दौरे पर थी, मौसम साफ था, इस दौरान पत्थर और चट्टानें उनकी कार पर गिरी, कार के शीशे तक में क्रेक आ गए, कार में कई जगह डेंट लग गए। ऐसे में यह टाइम हिमाचल में ट्रैवल को सही नहीं है, इसलिए नॉटी हिमाचली की तरह की-बोर्ड वॉरियर बने, हा हा, बी-सेफ’। कंगना के इस ट्वीट को लेकर विरोध हुआ तो यह ट्वीट डिलीट कर दिया गया।

कंगना का 2 जुलाई का ट्वीट…

पहला ट्वीट डिलीट कर कहा- बचाव कार्यों में तेजी लाएं CM पहला ट्वीट डिलीट करने के बाद कंगना रनोट ने दूसरा ट्वीट किया। जिसमें कहा- हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बादल फटने की हृदयविदारक घटना बेहद पीड़ादायक है। इस आपदा में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।

घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले और लापता लोगों की सुरक्षित वापसी हो। यही प्रार्थना है। मैं हिमाचल के मुख्यमंत्री से अपील करती हूं कि राहत व बचाव कार्यों में तेजी लाई जाए और प्रभावितों को हरसंभव सहायता अविलंब उपलब्ध हों।

कंगना की ट्रोलिंग कर रहे यूजर क्या लिख रहे

  1. कंगना की सोशल मीडिया यूजर लगातार ट्रोलिंग कर रहे हैं। श्री मंडयाल ने लिखा- सांसद होने के नाते आपको लोगों के बीच होना चाहिए, ट्वीट करने से क्या होगा। रोशन नाम के यूजर ने कंगना के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा- मैडम छोड़ो ये सब ड्रामेबाजी फिल्में अच्छी कर रही थीं, कहां राजनीति में आ गए आप, आपके बस का है नहीं।
  2. विवेक नाम के यूजर ने लिखा- क्या आपको नहीं लगता कि आपको लोगों के लिए यहाँ होना चाहिए। KanganaTeam, लोग पीड़ित हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वे आपके लिए सिर्फ संख्या हैं, जीवन नहीं। आप राजनीति की बुरी सच्चाई जानते हैं।
  3. परम नाम के एक यूजर ने लिखा- दीदी उठ गई..दीदी उठ गई…3/4 दिन की चुप्पी के बाद…। जब कोई नुकसान होता है तो उन्हें कांग्रेस सरकार याद आती है और जब मंडी को कोई योजना दी जाती है तो कंगना दीदी केंद्र की भाजपा सरकार की तारीफ करती हैं…।
  4. एक अन्य यूजर ने लिखा- जब आपके लोग परेशान हैं, तब जमीन पर न आना कायरता है और एक नेता के लिए यह उचित नहीं है। मेरे राज्य में आई आपदा की खबर सुनते ही वहां मौजूद रहना चाहिए। लोगों को अपने नेताओं को जमीन पर देखकर ही राहत मिलती है।