Advertising
Home Top stories हिमाचल में बाढ़ में बहने से 6 की मौत: असम, त्रिपुरा,...
Advertising
<

हिमाचल में बाढ़ में बहने से 6 की मौत: असम, त्रिपुरा, मणिपुर-सिक्किम में लगातार 5वें दिन ट्रेनें बंद; मुंबई में हाइटाइड से सड़कें क्षतिग्रस्त

3
हिमाचल में बाढ़ में बहने से 6 की मौत:  असम, त्रिपुरा, मणिपुर-सिक्किम में लगातार 5वें दिन ट्रेनें बंद; मुंबई में हाइटाइड से सड़कें क्षतिग्रस्त

हिमाचल में बाढ़ में बहने से 6 की मौत: असम, त्रिपुरा, मणिपुर-सिक्किम में लगातार 5वें दिन ट्रेनें बंद; मुंबई में हाइटाइड से सड़कें क्षतिग्रस्त

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Monsoon Rainfall Alert| Maharashtra Rajasthan MP UP Gujarat Ahmedabad Kullu

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश में 25 जून को 5 जगह जीवा नाला (सैंज), शिलागढ़ (गढ़सा) घाटी, स्त्रो गैलरी (मनाली), होरनगढ़ (बंजार), कांगड़ा और धर्मशाला के खनियारा में बादल फटा था। खनियारा में बिजली प्लांट में काम करने वाले 15-20 मजदूर बाढ़ में बह गए थे।

शुक्रवार को छठा शव बरामद हुआ। अभी भी 4 मजदूरों मिसिंग हैं। कुल्लू में जीवा नाला में बहे 3 लोग की भी तलाश जारी है। लैंडस्लाइड के कारण 53 सड़कें बंद हैं। इसके कारण लंबा ट्रैफिक लग रहा है। सबसे ज्याद 29 सड़कें कुल्लू में बंद हैं।

राजस्थान में बिजली गिरने से 4 की मौत हुई। बांसवाड़ा में ओवरफ्लो पुलिया पार करते युवक बह गया। मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। शुक्रवार को राजधानी भोपाल समेत करीब 21 जिलों में बारिश हुई। छतरपुर के नौगांव में सबसे ज्यादा 1 इंच बारिश दर्ज की गई।

Advertising

महाराष्ट्र में तेज बारिश जारी है। मुंबई में समुद्र में हाई टाइड उठ रहा है। इसके कारण समुद्र किनारे की सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। मानसून के कारण चंद्रपुर का ताड़ोबा अंधारी टाइगर रिजर्व (TATR) का मेन एरिया 1 जुलाई से तीन महीने के लिए पर्यटकों के लिए बंद किया गया है।

त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, असम (दक्षिण) में लगातार पांचवे दिन ट्रेन सर्विस बाधित रही। तेज बारिश के कारण कई जगहों पर लैंडस्लाइड के कारण ऐसा हुआ। केरल में इडुक्की जिले का मुल्लापेरियार बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जो 135.35 फीट हो गया।

बांध का जलस्तर 136 फीट के स्तर पर जल्द पहुंच सकता है। ऐसे में बांध के गेट खोले जा सकते हैं। एहतियातन निचले इलाकों में रहने वाले 883 परिवार के 3200 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया जा रहा है।

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

सोनप्रयाग में केदारनाथ रूट पर NDRF ने लोगों का रेस्क्यू किया।

केरल के एर्नाकुलम में शिव मंदिर पूरी तरह से बाढ़ के पानी में डूब गया।

कुल्लू में बादल फटने के बाद एक बड़ा का शेड मलबे में तब्दील हो गया।

कुल्लू में बादल फटने की घटना के बाद पुल क्षतिग्रस्त हो गया।

देश में आज कैसा रहेगा मौसम…

मध्य प्रदेश के 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। यहां 4 इंच तक बारिश हो सकती है। राज्य में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के 29 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट है। MP-राजस्थान मिलाकर देश के 27 राज्यों में आज बारिश का येलो अलर्ट है। उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र (मध्य), केरल में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

29 जून के मौसम का अनुमान दिल्ली-एनसीआर में मानसून की औपचारिक शुरुआत होने की संभावना है। हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है, जिससे तापमान में कमी आएगी। उत्तर प्रदेश में तेज से बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बादल फटने और लैंडस्लाइड की चेतावनी है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिश जारी रहेगी। बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात में भारी बारिश हो सकती है। कर्नाटक, केरल, गोवा, कर्नाटक, केरल में तेज बारिश होगी।

राज्यों में मौसम का हाल…

खबरें और भी हैं…

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising