Advertising
Home Top stories सौतेला पिता बेटी से संबंध बनाता, हॉस्टल से बुलवा लेता: विरोध...
Advertising
<

सौतेला पिता बेटी से संबंध बनाता, हॉस्टल से बुलवा लेता: विरोध करने पर प्राइवेट पार्ट पर किया हमला, लखनऊ पुलिस ने FIR में धारा बढ़ाई – Lucknow News

598
सौतेला पिता बेटी से संबंध बनाता, हॉस्टल से बुलवा लेता:  विरोध करने पर प्राइवेट पार्ट पर किया हमला, लखनऊ पुलिस ने FIR में धारा बढ़ाई – Lucknow News

सौतेला पिता बेटी से संबंध बनाता, हॉस्टल से बुलवा लेता: विरोध करने पर प्राइवेट पार्ट पर किया हमला, लखनऊ पुलिस ने FIR में धारा बढ़ाई – Lucknow News

लखनऊ में सौतेले पिता ने जबरन संबंध बनाने से मना करने पर बेटी की चाकू से गोदकर हत्या की थी। चाकू से उसके प्राइवेट पर भी कई वार किए थे। छात्रा की मां ने पुलिस बताया कि आरोपी ने बेटी के साथ रेप किया था। लोकलाज के डर से पुलिस से शिकायत नहीं की तो उसकी हि

.

पूरे मामले को पढ़िए

महानगर के विज्ञानपुरी में सोमवार रात सौतेले पिता ने बीसीए कर रही बेटी की चाकू से 18 बार वार कर हत्या कर दी थी। उसने गर्दन, पेट और प्राइवेट पार्ट पर हमला किया। हत्या के बाद उसके शव पर चढ़कर शव को रौंदा था।

घटना के बाद आरोपी की हरकत से घबराई मां ने मीडिया में मोबाइल चलाने का विवाद बताया था। छात्रा की मां अंतिम संस्कार के बाद संतुलन संभलने के बाद पुलिस के पास आरोपी की हैवानियत की कहानी बयां की है। अब पुलिस उस एंगल पर जांच शुरू कर दी है।

छात्रा की मां ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि सौतेला पिता जबरन संबंध बना रहा था।

Advertising

लोकलाज के डर से नहीं की रेप की शिकायत

छात्रा की मां ने बताया कि आरोपी ने बेटी को मारने के बाद उन्हें भी मारने की कोशिश की थी। जिसकी वजह से वो भी गंभीर घायल हुई थी। उन्होंने ही अपने मोबाइल से आरोपी की फोटो खींची थी। महिला ने पुलिस को बताया है कि आरोपी उनकी बेटी पर शुरू से गंदी नजर रखता था। कुछ दिन पहले उसने बेटी के साथ गलत काम किया था।

बेटी ने इस मामले में पुलिस से शिकायत करने की बात कही थी। आरोपी ने शिकायत करने पर मां बेटी को जान से मारने की धमकी दी थी। महिला ने आरोपी के खौफ और बेटी के भविष्य को देखते हुए मामले की दबा दिया। बेटी को समझाकर हॉस्टल भेज दिया। इसकी वजह से उसकी हरकत बढ़ गई। बेटी को अक्सर हॉस्टल से बुलाने की बात कहता था।

मना करने पर घर में मारपीट करता था। इस बार छुट्टी पर घर आने के बाद से ही उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा था। इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि मां के बयान के आधार पर एफआईआर में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई है।

पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपी का मोबाइल खंगालेगी पुलिस

पुलिस ने छात्रा के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर कब्जे में ले लिया है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल कब्जे में लिया है। माना जा रहा है कि उसमें छात्रा की कुछ अश्लील तस्वीरें और अन्य सबूत हैं।

‘छुट्टी में सब जाते, वह नहीं जाना चाहती थी’

छात्रा के साथ हॉस्टल में रहने वाली दोस्त ने बताया था कि कॉलेज में एडमिशन के बाद फर्स्ट ईयर में उससे मुलाकात हुई थी। काफी खुश मिजाज स्वभाव था। सबके साथ मिलजुल कर रहती थी। लेकिन घर के बारे में ज्यादा बातचीत नहीं करती थी। अगर कभी किसी ने जिक्र कर दिया तो बात काट देती थी।

कॉलेज में जब छुट्टी होती थी तो सब अपने घर जाने के लिए काफी खुश होते थे। लेकिन उसके अंदर ऐसा कभी नहीं रहा। बल्कि हॉस्टल में ही रुकने की परमिशन मांगती थी। घर न जाने को लेकर सबको संदेह होता था लेकिन जिंदगी में इतनी परेशानी चल रही है, इसका किसी को बिल्कुल अंदाजा नहीं था।

पिछले 15 दिन से काफी गुमसुम थी

दोस्त ने बताया- पिछली बार जब घर से हॉस्टल लौटी तो काफी गुमसुम रहती थी। पहले से कुछ बदली थी। सभी दोस्त वजह जानने की काफी कोशिश किए लेकिन कुछ पता नहीं बताया। इस बार जब घर गई तो एकदम उदास थी। घटना के एक हफ्ते बाद ही कॉलेज खुलने वाला था। अगर वो यहां आ जाती तो शायद जान बच जाती। हत्या के दो दिन पहले की उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैप चैट पर स्टोरी लगाई थी।

——————-

ये खबर पढ़िए…

हत्या से पहले सौतेले पिता ने बेटी का रेप किया : लखनऊ में मां का कबूलनामा; दोस्त बोली- 15 दिन से गुमसुम थी

महानगर के विज्ञानपुरी में सौतेले पिता ने बीसीए कर रही बेटी की हत्या से पहले उसके साथ रेप किया था। यह खुलासा बुधवार को उसकी मां ने पुलिस को दिए बयान में किया है। बताया है कि 2-3 दिन से सौतेला बाप उस पर दोबारा रेप का दबाव बना रहा था। बेटी के हॉस्टल की एक दोस्त ने बताया कि वह 15 दिन से गुमसुम रहती थी। छुट्टी के बावजूद वह हॉस्टल से घर नहीं जाना चाहती थी। लेकिन मां के कहने पर वह घर गई थी। (पूरी खबर पढ़िए)

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising