जगराओं पुलिस ने नशा तस्कर को प्रोडक्शन वारंट पर लिया: जेल में बैठकर चलाता था गैंग, पत्नी को भेजता पैसे, साथी गिरफ्तार – Jagraon News h3>
पुलिस की हिरासत में पकड़े गए आरोपी
लुधियाना के जगराओं में सिधवां बेट थाने में दर्ज हुए नशा तस्करी के मामले में सीआईए स्टाफ ने जेल में बंद नशा तस्करी के आरोपी हरप्रीत सिंह लोंगा को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। हरप्रीत पर नशा तस्करी समेत कई केस दर्ज हैं। पुलिस ने उसके स
.
सीआईए स्टाफ के एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि पिछले सप्ताह पुलिस ने नशा तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। इस दौरान एक महिला समेत तीन तस्करों को 258 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी महिला इंदरजीत कौर उर्फ इंदू का पति हरप्रीत सिंह जेल में रहते हुए गिरोह चला रहा था। वह जेल से पैसे कमा कर जसविंदर सिंह के खाते में भेजता था। जसविंदर वह पैसा इंदरजीत कौर को देता था, जो उससे हेरोइन खरीदकर आगे बेचती थी।
पुलिस को उम्मीद है कि हरप्रीत और जसविंदर से पूछताछ में और भी बड़े खुलासे होंगे। दोनों आरोपियों को लुधियाना अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी गई है।
यह है पूरा मामला
सीआईए स्टाफ की पुलिस ने नशा तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने एक महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार कर आरोपियों से 258 ग्राम हेरोइन, 8 हजार रुपए ड्रग मनी और आई-20 कार बरामद की थी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ थाना सिधवां बेट में मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी कोट ईस्सेखां, बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर सिंह निवासी गांव अबूपुरा सिधवां बेट और इंदरजीत कौर उर्फ इंदू निवासी हरदेव नगर अगवाड़ गुजरा, चुंगी नंबर 5 जगराओं के रूप में हुई थी।
छह महीने पहले ही जेल से बाहर आया था आरोपी
जांच में सामने आया कि बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर का आपराधिक रिकॉर्ड पुराना है। वह एक महीने पहले ही आर्म्स एक्ट के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था। उस पर छह मामले दर्ज हैं। इनमें नशा तस्करी, आर्म्स एक्ट और पुलिस हिरासत से फरार होने का मामला भी शामिल है।
जांच अधिकारी के अनुसार, गुरप्रीत सिंह गोपी बड़े स्तर पर नशा तस्करी करता है। बिंदर और इंदरजीत कौर उससे हेरोइन खरीदते थे। बिंदर गांवों में और इंदरजीत कौर जगराओं शहर में सप्लाई करती थी। जांच में यह भी सामने आया कि गोपी पर पहले भी नशा तस्करी का मामला दर्ज है। महिला तस्कर इंदरजीत कौर पर तीन मामले दर्ज हैं। जांच अधिकारी के मुताबिक आरोपी हरप्रीत के जेल जाने के बाद उसकी पत्नी इंदरजीत कौर ने नशे के कारोबार की कमान अपने हाथों में लेकर बड़े स्तर पर नशा तस्करी का धंधा शुरू कर दिया।



