Advertising
Home Top stories भाजपा विधायक बोलीं-महिला हूं…इसलिए SP मानसिक प्रताड़ित कर रहे: प्रियंका पेंची...
Advertising
<

भाजपा विधायक बोलीं-महिला हूं…इसलिए SP मानसिक प्रताड़ित कर रहे: प्रियंका पेंची ने सीएम को चिट्ठी लिखी; कहा- रोज नई कहानियां गढ़कर परेशान किया जा रहा – Guna News

2
भाजपा विधायक बोलीं-महिला हूं…इसलिए SP मानसिक प्रताड़ित कर रहे:  प्रियंका पेंची ने सीएम को चिट्ठी लिखी; कहा- रोज नई कहानियां गढ़कर परेशान किया जा रहा – Guna News

भाजपा विधायक बोलीं-महिला हूं…इसलिए SP मानसिक प्रताड़ित कर रहे: प्रियंका पेंची ने सीएम को चिट्ठी लिखी; कहा- रोज नई कहानियां गढ़कर परेशान किया जा रहा – Guna News

चाचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची ने सीएम को 29 मई को पत्र लिखा था।

गुना जिले की चाचौड़ा से भाजपा विधायक प्रियंका पेंची ने SP अंकित सोनी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इस बारे में उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक पत्र लिखा है, जिसमें जिले में पुलिसकर्मियों के तबादलों में अनदेखी की बात कही गई है। यह पत्

.

दरअसल, SP अंकित सोनी ने 24 मई को जिले के TI, SI, ASI, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों की तबादला सूची जारी की थी। इसमें चाचौड़ा थाना प्रभारी TI मछलू सिंह मंडेलिया को पुलिस लाइन भेजा गया, कुंभराज TI नीरज राणा को बमोरी और मृगवास SI पंकज सिंह कुशवाह को जमने थाने भेजा गया। ये तीनों थाने चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र में आते हैं।

सूत्रों के मुताबिक विधायक इन तबादलों से नाराज थीं और उन्होंने आपत्ति भी जताई थी। उन्होंने यह बात ग्वालियर IG और मुख्यमंत्री को फोन पर भी बताई थी। इसके बाद कुंभराज TI नीरज राणा को मौखिक रूप से कुंभराज में ही बने रहने के निर्देश दिए गए, लेकिन इसका कोई नया लिखित आदेश अब तक जारी नहीं हुआ है।

पत्र वायरल होने के बाद विधायक बोलीं- बात रखना मेरा हक पत्र वायरल होने के बाद चाचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते अपनी बात रखना मेरा हक है। जो बात थी, उसे भाजपा संगठन और मुख्यमंत्री के सामने रख चुकी हूं।

Advertising

विधायक ने 12 जून को भी सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की थी।

एसपी बोले- चांचौड़ा SI को विधायक के कहने पर हटाया इस मामले में एसपी अंकित सोनी ने कहा कि चाचौड़ा में 5 थाने हैं। मकसूदगढ़ और जामनेर में कोई ट्रांसफर नहीं हुआ। चांचौड़ा एसआई को विधायक के कहने पर हटाया था। मृगवास में टीआई ही नहीं है। कुंभराज टीआई का तबादला निरस्त किया गया है।

2021 से राजनीति में सक्रिय हैं प्रियंका, पति IRS अफसर विधायक प्रियंका पेंची साल 2021 में राजनीतिक रूप से सक्रिय हुईं। उनके पति प्रद्युम्न मीणा IRS अधिकारी हैं। वे उस समय सुर्खियों में आईं जब पांची गांव में उनके आवास पर बदमाशों ने हमला किया था। इस हमले का आरोप उन्होंने पूर्व विधायक ममता मीणा के पति और रिटायर्ड IPS रघुवीर सिंह मीणा पर लगाया था।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising