योग दिवस से पहले पानी में किया योगाभ्यास: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां, गांधी ग्राउण्ड सहित 14 स्थलों पर कराएंगे योगाभ्यास – Udaipur News h3>
उदयपुर के खेलगांव तरणताल पर जल योगा करते हुए
21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इससे पहले योगाभ्यास के लिए अलग-अलग जगह आयोजन चल रहे है जिसमें तैयारियां कराई जा रही है। इसी तरह उदयपुर के खेलगांव तरणताल पर पानी में योग कराने का योगाभ्यास कराया गया। इसमें स्वीमिंग
.
सहायक नोडल अधिकारी वैद्य शोभालाल औदिच्य ने बताया कि योग दिवस को लेकर चल रहे योग सप्ताह के तहत प्रतिदिन अलग-अलग स्थलों पर योग पूर्वाभ्यास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खेलगांव परिसर में जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल के सान्निध्य में एक्वा योग का आयोजन किया गया। इसमें जल में योगाभ्यास कराते हुए विभिन्न आसनों को प्रदर्शित किया गया।
खेलगांव तरणताल पर योग के प्रति जागरूकता का संदेश देते स्टूडेंट
औदिच्य ने बताया कि एक्वा योग शरीर के जोड़ों पर कम दबाव डालता है और यह मोटापा, तनाव जैसी समस्याओं में लाभकारी सिद्ध होता है। साथ ही शरीर में लघुता आती है। शरीर का सम्पूर्ण व्यायाम एवं शरीर में नई स्फूर्ति पैदा होती है। एक्वा योग न केवल एक शारीरिक अभ्यास है, बल्कि यह मन और शरीर के बीच गहरे तालमेल को विकसित करने का माध्यम भी है, और इसलिए यह आधुनिक जीवनशैली में एक प्रभावी और रोचक योग पद्धति बन कर उभर रहा है।
इसके अलावा फतहसागर झील के किनारे सामान्य योग प्रोटोकॉल का सामूहिक पूर्वाभ्यास किया गया। एनसीसी के लेफ्टिनेंट प्रेम शंकर श्रीमाली, सार्जेंट जय वीर सिंह, विक्रम सिंह एवं एनसीसी के छात्रों द्वारा योग किया गया। बड़ी संख्या में आम नागरिकों, विद्यार्थियों तथा योग प्रेमियों ने भी इसमें भाग लिया।
खेलगांव तरणताल पर जल योग करते स्टूडेंट
गांधी ग्राउंड में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम
उदयपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम गांधी ग्राउण्ड में होगा। इसके अलावा शहर में 14 अन्य स्थलों पर भी प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। वहीं ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर भी योगाभ्यास होगा। जिला कलक्टर नमित मेहता ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में इन कार्यक्रमों में सहभागिता की अपील की है।
सुबह के समय फतहसागर झील किनारे योगाभ्यास करते
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के प्रशासनिक नोडल अधिकारी एडीएम सिटी वारसिंह ने बताया कि 21 जून को गांधी ग्राउण्ड में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि गांधी ग्राउण्ड सहित 14 स्थलों पर 62 प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों की ओर से निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया जाएगा।
उदयपुर के राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देते हुए।
योग आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा
- योग दिवस के उपलक्ष में जिला स्तरीय योग सांस्कृतिक कार्यक्रम मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय उदयपुर में गुरुवा को आयोजित किया गया।
- पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय मॉर्निंग योगा क्लब के 65 से 70 उम्र के बीच के सदस्यों ने योग प्रस्तुति दी। उसके बाद योग पर आधारित लघु नाटक का मंचन किया गया। सेंट एंथोनी के विद्यार्थियों ने एडवांस योगा की प्रस्तुति दी।
- उसके बाद योग की षष्ठ क्रिया का प्रदर्शन पूरण सिंह व देवाराम राजपुरोहित द्वारा किया गया। उसके बाद पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के लंगा गायक असीन खान ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी अंत में चकरी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। जिसे सभी दर्शकों ने सराहा।
- कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार शर्मा थे। विशिष्ट अतिथि आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डा. राजीव भट्ट और सहायक नोडल अधिकारी डा. शोभालाल औदिच्य थे।
वीडियो : ताराचंद गवारिया



