Advertising
Home Top stories Punjab Weather Update: आज से छह दिन तेज हवाओं के साथ होगी...
Advertising
<

Punjab Weather Update: आज से छह दिन तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 43.8 डिग्री के साथ बठिंडा रहा सबसे गर्म

3
Punjab Weather Update: आज से छह दिन तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 43.8 डिग्री के साथ बठिंडा रहा सबसे गर्म

Punjab Weather Update: आज से छह दिन तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 43.8 डिग्री के साथ बठिंडा रहा सबसे गर्म

पंजाब में शनिवार को कुछ जगहों पर हीट वेव का प्रकोप रहा। 43.8 डिग्री के साथ बठिंडा सबसे गर्म रहा। पंजाब के तापमान में हालांकि 0.7 डिग्री की कमी दर्ज की गई, लेकिन अभी भी यह सामान्य से 3.1 डिग्री ऊपर बना है। वहीं रविवार से अगले कुछ दिन भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले छह दिन पंजाब में कई जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश पड़ने की संभावना है।

Trending Videos

विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब के तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा, लेकिन इसके बाद 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट देखी जा सकती है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 3.1 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। यह सामान्य से 2.4 डिग्री ऊपर बना है। सबसे कम 23 डिग्री का न्यूनतम पारा पठानकोट का दर्ज किया गया।

अमृतसर का अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री, लुधियाना का 41.8 डिग्री, पटियाला का 42.6 डिग्री, पठानकोट का 41.5 डिग्री, फाजिल्का का 42.5 डिग्री, फिरोजपुर का 40.0 डिग्री, जालंधर का 40.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 27.9 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना का न्यूनतम पारा 27.3 डिग्री, पटियाला का 28.8 डिग्री, बठिंडा का 30.0 डिग्री, फरीदकोट का 30.7 डिग्री, फिरोजपुर का 28.9 डिग्री और जालंधर का 27.1 डिग्री दर्ज किया गया।

Advertising

तलवंडी साबो थर्मल का 660 मेगावाट का यूनिट बंद

पटियाला में पंजाब में भीषण गरमी व धान की बुवाई के कारण बिजली की बढ़ी मांग के बीच शनिवार को उत्तरी भारत के सबसे बड़े तलवंडी साबो थर्मल प्लांट का 660 मेगावाट का एक नंबर यूनिट तकनीकी खराबी के चलते बंद पड़ गया। इस यूनिट की मरम्मत के बाद दोबारा चालू होने में दो दिन का समय लग सकता है।

गर्मी से अमृतसर में एक व्यक्ति की मौत

अमृतसर में गर्मी और हीट वेव की वजह से अमृतसर में एक रिक्शाचालक की मौत हो गई। उसका शव कंपनी बाग के पास सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। एएसआई नरेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News

Advertising