Advertising
Home Top stories दोस्त के साथ समलैंगिक संबंध बनाता था प्राइवेट टीचर: आरोपी बोला-विरोध...
Advertising
<

दोस्त के साथ समलैंगिक संबंध बनाता था प्राइवेट टीचर: आरोपी बोला-विरोध करने पर गंदा वीडियो वायरल करने की धमकी देता था, इसलिए मार डाला – Begusarai News

3
दोस्त के साथ समलैंगिक संबंध बनाता था प्राइवेट टीचर:  आरोपी बोला-विरोध करने पर गंदा वीडियो वायरल करने की धमकी देता था, इसलिए मार डाला – Begusarai News

दोस्त के साथ समलैंगिक संबंध बनाता था प्राइवेट टीचर: आरोपी बोला-विरोध करने पर गंदा वीडियो वायरल करने की धमकी देता था, इसलिए मार डाला – Begusarai News

बेगूसराय में प्राइवेट टीचर की 5 जून को गला काटकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के 7 दिन बाद पुलिस ने मर्डर की गुत्थी को सुलझा लिया है। हत्या के पीछे जबरन समलैंगिक संबंध बनाने और मना करने पर वीडियो वायरल करने की थ्योरी सामने आई है। हत्या छौड़ाही थाना इलाक

.

गुरुवार को मंझौल डीएसपी नवीन कुमार ने बताया कि, 5 जून की रात काबर के धनफर बहियार में गढ़पुरा थाना के कनौसी गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार उर्फ बाबुल (22) की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद शव को झील में फेंककर अपराधी फरार हो गए थे।

6 जून को स्थानीय लोगों के जरिए वारदात की जानकारी मिली। धर्मेंद्र कुमार उर्फ बाबुल के बड़े भाई ने मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने जांच शुरू की धर्मेंद्र कुमार उर्फ बाबुल के मोबाइल का सीडीआर खंगालने पर पता चला कि उसकी रजौड़ गांव के रहने वाले मुकेश दास के बेटे साजन कुमार से लंबी बातचीत हुआ करती थी।

पुलिस ने साजन को उठाया, पूछताछ की तो उसने मर्डर के पीछे की पूरी कहानी पुलिस के सामने रख दी।

Advertising

धर्मेन्द्र की लाश काबर झील में मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की थी

साजन ने बताया कि, ‘धर्मेंद्र उर्फ बाबुल मेरा दोस्त था, लेकिन उसने मेरे साथ समलैंगिक संबंध बना लिया था। यही नहीं बाबुल ने गंदे काम का वीडियो और मेरा न्यूज फोटो अपने पास रख लिया था।

वो बार बार मुझसे संबंध बनाने के लिए कहता था, मना करने पर वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देता था। मैं बाबुल की धमकी और दबाव से परेशान हो चुका था। इसलिए गांव के ही अपने दोस्त दिलखुश से पूरी कहानी बताई और फिर बाबुल की मर्डर की प्लानिंग की।

4 जून को मैं बाबुल को लेकर काबर बहियार पहुंचा और उसके पेट में चाकू घोंप दिया। हमें लगा कि वो बच जाएगा, इसलिए धारदार हथियार से उसके गला काट डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद मैं और मेरा दोस्त वहां से बाइक से भाग निकले।’

पुलिस के बाद हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए बखरी थाना क्षेत्र के सलौना गांव के रहने वाले रघुवीर कुमार और धर्म कुमार के घर में बाइक छिपा दी।

तीन भाइयों में सबसे छोटा था धर्मेंद्र

तीन भाई में सबसे छोटा धर्मेंद्र उर्फ बाबुल होम ट्यूशन पढ़ाकर परिवार का भरण पोषण किया करता था। 2024 के मार्च महीने में ही इसकी शादी हुई थी। घटना के संबंध में मृतक के भाई रविंद्र कुमार ने बताया कि 4 जून को दिन में बाबुल ने बाइक से मुझे घर पहुंचाया और ट्यूशन पढ़ाने की बात कहकर घर से निकला था।

——————————–

ये खबर भी पढ़ें

5 घंटे तक खेत में पड़ी रही टीचर की लाश:सीमा विवाद सुलझाने में जुटे रहे 2 सीओ, 4 थानेदार, 5 अमीन; गला रेतकर हुई हत्या

दो डीएसपी, दो अंचल अधिकारी, चार थानेदार और पांच अमीन करीब 5 घंटे से अधिक समय तक नक्शा लेकर लाश के पास मौजूद रहे। आखिर में नक्शा देखकर लाश को उठाया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। लाश एक प्राइवेट टीचर की थी, जिसकी शुक्रवार को गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मामला काबर झील इलाके का है। मृतक की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कनौसी के रहने वाले 22 साल के धर्मेंद्र कुमार उर्फ बाबुल के रूप में हुई। लाश की सूचना के बाद गढ़पुरा, छौड़ाही, चेरिया बरियारपुर और मंझौल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन सीमा क्षेत्र स्पष्ट नहीं हो सका। जिसके कारण अंचलाधिकारी और अमीन को बुलाया गया। पूरी खबर पढ़ें

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising