Advertising
Home Top stories नूंह में बेटी से मिलने आए परिजनों को बनाया बंधक: पुलिस...
Advertising
<

नूंह में बेटी से मिलने आए परिजनों को बनाया बंधक: पुलिस ने छुड़ाया,जाते हुए पुलिस के सामने किया पथराव,गाड़ी टूटी ,3 घायल – Nuh News

3
नूंह में बेटी से मिलने आए परिजनों को बनाया बंधक:  पुलिस ने छुड़ाया,जाते हुए पुलिस के सामने किया पथराव,गाड़ी टूटी ,3 घायल – Nuh News

नूंह में बेटी से मिलने आए परिजनों को बनाया बंधक: पुलिस ने छुड़ाया,जाते हुए पुलिस के सामने किया पथराव,गाड़ी टूटी ,3 घायल – Nuh News

हरियाणा के नूंह जिले की जयसिंहपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत गांव अलावलपुर में अपनी बेटी से मिलने आये माता-पिता और भाइयों को बंधक बनाकर मारपीट करने तथा लूटपाट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। किसी तरह बंद कमरे से एक युवक ने डायल 112 पर क

.

पथराव के दौरान उनकी गाड़ी टूट गई और तीन लोगों को भी चोट आई है। स्थिति को देखते हुए जयसिंहपुर चौकी थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए और पीड़ित परिवार को वहां से बचकर अपने साथ चौकी लेकर आ गए। जहां पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

अपनी लड़की से मिलने आया था परिवार

पुलिस को भी शिकायत में खुर्शीद निवासी ग्वालदा थाना चौपानकी जिला अलवर राजस्थान ने बताया कि उनकी लड़की की शादी 1 साल पहले अरमान पुत्र महबूब निवासी अलावलपुर के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी में पूरा दान दहेज दिया था। लेकिन आरोपी शादी के बाद से ही उनकी लड़की को दहेज के लिए प्रताड़ित करते आ रहे हैं। खुर्शीद ने बताया कि वह ईद के त्यौहार को लेकर अपनी पत्नी और दो बेटों को साथ लेकर अलावलपुर अपनी बेटी से मिलने के लिए गए थे।

आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद जयसिंहपुर चौकी पंहुचा पीड़ित परिवार।

Advertising

आरोपियों ने बनाया बंधक

जैसे ही वह बेटी के घर पहुंचे वैसे ही महबूब, रिजवान, अमजद, जमशेद और आमिर सहित कई लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और एक कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि उक्त आरोपियों ने उनकी पत्नी और बेटी के जेवर लूट लिए। खुर्शीद ने बताया कि उनके लड़के ने अपना फोन छिपा लिया था,जिससे मौक़ा मिलने पर उन्होंने डायल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ा लिया।

पुलिस के सामने किया पथराव

जब पुलिस उन्हें अपने साथ लेकर जा रही थी, इसी दौरान आरोपियों ने उनके ऊपर पथराव कर दिया। जिसमें उनकी गाड़ी टूट गई और उनके तीन लोगों को चोट आई है। पीड़ित परिवार अपनी बेटी को लेकर घर चला गया है। फ़िलहाल पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जयसिंहपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिल चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising