बरेली में बकरीद को लेकर हाई अलर्ट: DIG ने किया पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च, RAF, PAC और पुलिस के जवान रहे मौजूद – Bareilly News h3>
पैदल गश्त करते DIG, SP CITY, CO और अन्य पुलिसकर्मी
ईद उल-अजहा (बकरीद) से पहले बरेली में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर दिए गए हैं। त्योहार के दौरान अमन और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। ड्रोन से निगरानी, बाजारों में पैदल गश्त और हर गली-चौराहे पर फोर्स की तैनाती- बरेली को सुरक्
.
पैदल गश्त करते DIG, SP CITY, CO और अन्य पुलिसकर्मी
बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त
DIG अजय कुमार साहनी ने बताया कि बकरीद के मद्देनज़र भारी पुलिस बल के साथ शहर में पैदल गश्त की गई। पर्व को शांतिपूर्वक और आपसी भाईचारे के साथ मनाने के लिए थाना बारादरी, कोतवाली और किला थाना क्षेत्र के किला क्रॉसिंग, बड़ा बाजार, कुतुबखाना, बांसमंडी, शाहू गोपीनाथ, सैलानी, मीरा की पैंठ, शाहदाना, कांकरटोला, हजियापुर चुंगी, नवादा शेखान, पुराना शहर और एजाज नगर गौटिया जैसे इलाकों में गश्त की गई। पुलिस टीम ने बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़ वाले क्षेत्रों में जाकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
पैदल गश्त करते DIG, SP CITY, CO और अन्य पुलिसकर्मी
स्थानीय लोगों से बातचीत, सुनीं समस्याएं
DIG अजय कुमार साहनी ने बताया कि गश्त का मकसद जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना, त्योहार के दौरान शांति बनाए रखना और किसी भी घटना को समय रहते रोकना है। इस दौरान पुलिस अफसरों ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनकी परेशानियां सुनीं। साथ ही त्योहार में सहयोग करने की अपील की।
पैदल गश्त करते DIG, SP CITY, CO और अन्य पुलिसकर्मी
संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें – DIG
DIG अजय कुमार साहनी ने बरेली के लोगों से अपील की है कि वे त्योहार को शांति और भाईचारे के साथ मनाएं। अगर किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। त्योहार को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है और सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।
पैदल गश्त में सभी अधिकारी रहे मौजूद
पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम आशुतोष शिवम, क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय पंकज श्रीवास्तव, कोतवाली, बारादरी और किला थानों के प्रभारी निरीक्षक, PAC और RAF बल के जवान भी मौजूद रहे।



