क्रॉसिंग रिपब्लिक GH 7 में चुनाव तारीख का ऐलान: गाजियाबाद में AOA पद के लिए 29 जून को होगा चुनाव – Ghaziabad News h3>
गाजियाबाद में क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित GH 7 सोसायटी में एओए के चुनाव व चुनाव से संबंधित कार्यक्रमों की तारीख का ऐलान हो गया है। मतदान व मतगणना की तारीख 29 जून 2025 रखी गई है।वर्तमान एओए द्वारा समय से चुनाव नहीं करवाए जाने के कारण सोसायटी के लोगों को ड
.
नामित चुनाव अधिकारी नहीं कर रहे सहयोग
जिसके बाद डिप्टी रजिस्ट्रार गाजियाबाद द्वारा 29 मार्च 2025 को अपने आदेश में सोसायटी की वर्तमान एओए को कालातीत घोषित कर जिला कुष्ठ अधिकारी को सोसायटी का निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया था।
एक माह में चुनाव करवाने के आदेश दिए थे।लेकिन काफी समय से तत्कालीन कालातीत AOA के पदाधिकारियों द्वारा कई मीटिंग और आदेश जारी किए जाने के बाद भी नामित चुनाव अधिकारी को कोई सहयोग प्राप्त नहीं हुआ।
सोसाइटी के लोग लगातार चुनाव की मांग कर रहे हैं।
जिस कारण 2 महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सोसायटी में निर्वाचन सम्पन्न नहीं हो सके। यहां के लोगों द्वारा द्वारा चुनाव व चुनाव से संबंधित कार्यक्रमों की तारीख घोषित किए जाने को लेकर मांग की गई। लगातार नामित चुनाव अधिकारी व डिप्टी रजिस्ट्रार गाजियाबाद से संपर्क स्थापित कर जल्द से जल्द चुनाव की तारीखों का ऐलान कर निष्पक्ष चुनाव करवाए जाने की मांग उठाई।
सोसाइटी में चुनाव का आदेश चस्पाया
नामित निर्वाचन अधिकारी जिला कुष्ठ अधिकारी गाजियाबाद द्वारा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया।चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद चुनाव अधिकारी की तरफ से उनकी टीम द्वारा सोसायटी पहुंचकर चुनाव कार्यक्रम की जानकारी का आदेश सोसायटी एओए कार्यालय व सोसायटी के सभी टावर्स के नोटिस बोर्ड पर निवासियों की मौजूदगी में चस्पा किया गया।
सोसाइटी में 2050 फ्लैट्स
रेजिडेंट सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि सोसायटी में 9 टावर हैं, जिनमें 29 ब्लॉक हैं। सोसायटी में 2,050 फ्लैट एवं 31 विला हैं। सोसायटी निवासी अपने मताधिकार का प्रयोग करके 10 एओए सदस्यों को चुनते है, एवं बाद में यही 10 सदस्य आपस में अपने मताधिकार से 10 सदस्यों में से ही अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक का चयन करते हैं।



