विद्युत लाइनों के मेंटेनेंस के लिए शटडाउन शेड्यूल जारी: 3 से 4 घंटे की बिजली कटौती, जानिए कौन सा इलाका होगा प्रभावित – Kota News h3>
कोटा शहर की बिजली व्यवस्था का कार्य संभाल रही निजी बिजली कंपनी केईडीएल की ओर से लगातार शहर के अलग-अलग इलाकों में विद्युत लाइनों के रखरखाव का काम जारी है। इसी के चलते आज शहर के इन इलाकों में तीन से चार घंटे की बिजली कटौती मेंटेनेंस के चलते की जाएगी।
.
इन इलाकों में आज होगी 3 से 4 घंटे की बिजली कटौती
दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक रायपुरा सर्किल, गायत्री विहार, आदर्शपुरम, रॉयल पार्क, रायपुरा सीवरेज पंपहाउस, गणेश मार्ट वाली गली, रायपुरा पेट्रोल पंप, महावीर नगर प्रथम, विश्वास हॉस्टल एमपीबी, एमपीबी-9, लाल जैन मंदिर निशाद बागीची, नारकोटिक्स कार्यालय, केशवपुरा सेक्टर 4 और 6, नांता गढ़, नांता बाड़ी, गोरूजी की बावड़ी इलाके की 3 घंटे की बिजली कटौती रहेगी।
सुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक सुभाष नगर प्रथम और द्वितीय, रंगबाड़ी योजना सेक्टर 6, विश्वकर्मा नगर, कृष्णा नगर, बालाजी नगर, रंगबाड़ी मुक्ति धाम, मधु स्मृति उद्यान क्षेत्र, रंगबाड़ी लाल बाई का चौक, राजू बनारसी की गली, महावीर नगर प्रथम, सेंट्रल मेडिकल एरिया, संजय सामुदायिक भवन एरिया, रंगबाड़ी सेक्टर 2, विश्वकर्मा नगर स्पेशल, महावीर नगर तृतीय, एमएलए कॉलोनी, रेड मून बार के पीछे का क्षेत्र, गोमती विला, विश्वकर्मा विस्तार, रंगबाड़ी योजना सेक्टर-1 इलाको की डेढ़ घंटे बिजली कटौती की जाएगी।
सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक महावीर नगर द्वितीय प्लॉट नंबर 27 से 52,169 से 186, 307 से 617, महावीर नगर तृतीय सेक्टर 4, 10, ओपेरा हॉस्पिटल रोड, सब्जी मंडी रोड महावीर नगर द्वितीय, इंद्र विहार, महावीर नगर द्वितीय, ओम सिनेप्लेक्स रोड, एलन संकल्प और आसपास, आकाश इंस्टीट्यूट, महावीर नगर तृतीय, पारिजात कॉलोनी इलाके की 3 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।
सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक चश्मे की बावड़ी, बमभोला महादेव, हाथीहथान, चंद्रघाटा, भटजी घाट, मालियों की बाड़ी, नटपाड़ा रामपुरा, शिवदास घाट की गली इलाके की डेढ़ घंटे की बिजली कटौती की जाएगी।
सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक: श्रीनाथपुरम ए, टैगोर नगर, चाणक्यपुरी योजना और रानी लक्ष्मी बाई योजना इलाके की 4 घंटे की बिजली कटौती की जाएगी।
सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक: फ्लाई ऐश क्षेत्र, करणी नगर, शंभूपुरा, रामनगर पत्थर मंडी, पीजीसीआईएल, सोडिया तलाई, बंजारा बस्ती इलाके की 3:30 घंटे की बिजली कटौती की जाएगी।





