Advertising
Home Top stories मेरठ में मनाया डॉग एलेक्स का बर्थडे: 11 किलो का केक...
Advertising
<

मेरठ में मनाया डॉग एलेक्स का बर्थडे: 11 किलो का केक काटकर हुआ सेलिब्रेशन – Meerut News

2
मेरठ में मनाया डॉग एलेक्स का बर्थडे:  11 किलो का केक काटकर हुआ सेलिब्रेशन – Meerut News

मेरठ में मनाया डॉग एलेक्स का बर्थडे: 11 किलो का केक काटकर हुआ सेलिब्रेशन – Meerut News

सभी ने कहा हैप्पी बर्थडे एलेक्स

मेरठ के गंगानगर में डॉ. शमीम ने एक बार फिर अपने डॉग एलेक्स का बर्थडे धूमधाम से मनाकर सभी को चौंका दिया। रविवार 1 जून को एलेक्स का जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया। सेलिब्रेशन में कई जगहों से मेहमान शामिल हुए। भंडारे से लेकर बर्थडे डिनर को लोगों ने एंजाय कि

.

हर साल मनाते हैं जन्मदिन

कार्ड्स भी बनाकर बांटे गए

ट्रांसलेम कॉलेज के निदेशक एवं पशु प्रेमी डॉ. शमीम अहमद ने अपने सेंट बर्नार्ड ब्रीड के डॉग का यह बर्थडे सेलिब्रेट किया। समारोह में पैटलवर्स भी पहुंचे।। कुछ कलाकारों ने गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। लकी ड्रॉ निकालकर पुरस्कार दिए गए। पालतु कुत्ते के लिए शीशे का घर, बेड, एसी, पंखे तक की सुविधा की गई है। परिसर में झूला, कॉटेज और पूल भी है।

Advertising

घायल हालत में मिला था एलेक्स

एलेक्स के बर्थडे पर काटा गया केक

डॉ. शमीम ने बताया कि कोविड के समय यह कुत्ता घायल हालत में मिला था। उपचार देने के बाद उसकी लगातार विशेष देखभाल की जा रही है। तभी से वो उसका जन्मदिन मनाते आ रहे हैं समारोह में दादा- दादी आश्रम की संचालिका नम्रता शर्मा सहित कई राज्यों से पशु प्रेमी पहुंचे।

पशुपक्षियों के लिए हुआ भंडारा

आम जनता के लिए हुआ भंडारा

एलेक्स के बर्थडे पर पशु, पक्षियों के लिए भी भंडारा हुआ। उन्हें केले, फल और टोस्ट, बिस्किट खिलाए गए। पक्षियों को दाना दिया गया। गायों को हरा चारा खिलाया गया। साथ ही आम जनता के लिए पूड़ी, सब्जी, हलवे का भंडारा हुआ। शाम को पार्टी में 400 से अधिक पशु प्रेमी शामिल हुए। कई विदेशी मेहमानों ने भी शिरकत की।

लाइट और गुब्बारों से की गई सजावट

पशुओं को भी फल, चारा, अनाज खिलाया गया

ट्रांसलेम एकेडमी में हुए समारोह में कैंपस को गुब्बारों, लाइटों से सजाया गया। शिवरंजनी एंटरटेनर ग्रुप के कलाकारों ने अपनी परफॉर्मेंस दी। इस दौरान लक्की ड्रा भी निकले गए। इसमें पहले विनर को रेफ्रिजरेटर दिया गया। पशुप्रेमियों ने गानों पर खूब आनंद लिया। सभी को रिटर्न गिफ्ट भी दिए गए। डिनर में 40 से अधिक व्यंजनों का लोगों ने आनंद लिया।

एलेक्स का शीशे का घर, एसी भी लगा पशु प्रेमी ने कॉलेज परिसर में एलेक्स के लिए शीशे का घर बनाया हुआ है। इसमें बेड, गद्दे से लेकर ऐसी, पंखे तक की सुविधा है। शादियों में हीटर का प्रयोग किया जाता है। परिसर में झूले से लेकर फाउंटेन, कॉटेज और पूल है। एलेक्स के अलावा खरगोश, मछलियां, कबूतर सहित कई पक्षी रहते हैं। एलेक्स के जन्मदिन से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें..

मेरठ में डॉग की स्पेशल बर्थडे पार्टी, VIDEO:300 लोग बने मेहमान, 11 किलो का केक काटा; लकी पर्सन ऑफ द डे को फ्रिज गिफ्ट किया

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising