Advertising
Home Top stories Bihar News: एसएसपी सुशील कुमार की बड़ी कार्रवाई, 23 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर,...
Advertising
<

Bihar News: एसएसपी सुशील कुमार की बड़ी कार्रवाई, 23 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जानें पूरा मामला

5
Bihar News: एसएसपी सुशील कुमार की बड़ी कार्रवाई, 23 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जानें पूरा मामला

Bihar News: एसएसपी सुशील कुमार की बड़ी कार्रवाई, 23 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जानें पूरा मामला

मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुशील कुमार ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 23 पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। लगातार मिल रही शिकायतों और जांच के बाद इन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसएसपी की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

Trending Videos

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

गौरतलब है कि एसएसपी सुशील कुमार पहले भी 16 पुलिसकर्मियों को लाइन क्लोज कर चुके हैं। यह महज एक माह के अंदर एसएसपी की दूसरी बड़ी कार्रवाई है, जिससे साफ है कि लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया है।

इन अधिकारियों पर हुई कार्रवाई

Advertising

लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में निम्नलिखित अधिकारी और कर्मी शामिल हैं:

  • अहियापुर थाना के एसआई सोनू कुमार गुप्ता
  • यातायात थाना के एसआई नन्द विंद शर्मा
  • काजी मोहम्मदपुर थाना के एसआई दिग्विजय सिंह और विवेक कुमार
  • कटरा थाना के चौकीदार रौशन सदा
  • रामपुर हरि थाना के चौकीदार मुन्ना कुमार

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : जातीय जनगणना से पहले नीतीश कुमार सरकार जातियों को कर रही संतुष्ट, आज इन जातिगत आयोगों का गठन

कांड निष्पादन में लापरवाही पर कार्रवाई

कांडों का सही ढंग से निष्पादन नहीं करने के मामले में जिन चार सब इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की गई है, वे हैं: धर्मेंद्र निषाद, मिथुन कुमार, अमर राज, अनुराधा कुमारी। इसके अलावा दिलीप प्रसाद सिंह, गुंजन कुमारी, सोनू गुप्ता और अब्दुल रिजवान पर भी कार्रवाई हुई है।

ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले भी चिह्नित

ड्यूटी से गायब रहने के आरोप में बोचहा थाना की एसआई सरिता कुमारी और रामपुर हरि थाना की सीमा यादव को भी लाइन हाजिर किया गया है।

एसएसपी का कड़ा संदेश

एसएसपी सुशील कुमार ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में कोताही और लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, “कुछ अधिकारी अपने कार्यों को मनमाने ढंग से कर रहे हैं और ड्यूटी से गायब रहते हैं, ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

एसएसपी ने यह भी कहा कि बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित और प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। कई पुलिसकर्मियों को उनके अच्छे कार्य के लिए सम्मानित किया गया है और आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising