ईजी रजिस्ट्रेशन : आज जालंधर के आरसी, डीड राइटर और तकनीकी असिस्टेंट की होगी ट्रेनिंग – Jalandhar News h3>
NEWS4SOCIALन्यूज | जालंधर पंजाब सरकार ने ईजी रजिस्ट्रेशन के माध्यम से प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन का काम सेवा केंद्रों में कराने सहित कई अन्य बदलाव किए हैं। पिछले शनिवार को चंडीगढ़ में पंजाब भर के डीएसएम और एएसएम को ट्रेनिंग दी गई थी। अब वीरवार को सब-रजिस्ट्रा
.
इसके लिए सब-रजिस्ट्रार कार्यालय की तरफ से शैड्यूल तय किया गया है, जिसमें कहा है कि 24 मई को जिले के डीएसएम व सभी एएसएम को एफसीआर आफिस की तरफ से ईजी रजिस्ट्रेशन के बारे में तकनीकी ट्रेनिंग दी गई थी। इस पर पहले भी ईजी रजिस्ट्रेशन के बारे में 19 मई को वित्त कमिश्नर रेवेन्यू की तरफ से पंजाब के सभी डिप्टी कमिश्नर, एसडीएम, जिला रेवेन्यू अधिकारी व सब-रजिस्ट्रार/ जॉइंट सब-रजिस्ट्रार को बताया गया था। अब 29 मई को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला स्तर पर सभी सब-रजिस्ट्रार और तहसीलों में इसकी ट्रेनिंग करवाई जाएगी, ताकि आने वाले दिनों में जब भी सरकार रजिस्ट्रियों को बदलाव के तहत शुरू करे तो सभी मुलाजिमों को इसके बारे में पूरी जानकारी हो।
गौर है कि मोहाली में बदलाव के तहत रजिस्ट्रियों का काम शुरू किया गया है, जिसके तहत सरकार का दावा है कि भ्रष्टाचार को रोकने के लिए अब लोगों के पास खुद प्रॉपर्टी की डीड लिखने सहित सेवा केंद्रों का अतिरिक्त ऑप्शन भी दिया गया है। इसके अलावा रजिस्ट्रेशन से 48 घंटे पहले प्री चेकिंग की सुविधा भी दी गई है। इस बड़े बदलाव को लेकर नेशनल जेनेरिक डॉक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। इसके तहत डीड राइटर, सेवा केंद्र या एप्लीकेंट खुद इस पर जाकर जो भी रिक्वायरमेंट होगी, उसके मुताबिक डिटेल भरने के बाद जिले में किसी भी तहसील में जाकर प्रापर्टी की रजिस्ट्री करवा सकता है। इस बदलाव का सीधा लाभ आम पब्लिक को होगा। पिछले तीन दिनों से सेवा केंद्रों का सर्वर लगातार डाउन चल रहा है। फर्द केंद्रों में पहुंचने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी फर्द केंद्र-1 और 2 का सर्वर सुबह करीब 10 बजे से 2 बजे तक स्लो डाउन रहा।
इसके अलावा कनेक्शन टूटने की समस्या आ रही है जिससे आम दिनों के मुकाबले लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ गर्मी के इस मौसम में लोगों को कार्यालय के अंदर ही खड़ा होकर काफी इंतजार करना पड़ रहा है। इस बारे में चंडीगढ़ हेड ऑफिस सहित जिला स्तर पर भी अधिकारियों को सूचित किया गया है, लेकिन तकनीकी खामी को दूर करने के लिए हेड ऑफिस स्तर पर काम हो रहा है। फर्द केंद्रों में भी पिछले दिनों से समस्या आने के चलते लोगों को परेशानी हो रही है। सर्वर स्लो होने के चलते फर्द केंद्र-1 के बाहर फर्द लेने का इंतजार करते हुए एप्लीकेंट।



