Advertising
Home Top stories चित्तौड़गढ़ में शुरू हुआ आईस्टार्ट लॉन्चपैड प्रोग्राम: अब स्कूल और कॉलेज...
Advertising
<

चित्तौड़गढ़ में शुरू हुआ आईस्टार्ट लॉन्चपैड प्रोग्राम: अब स्कूल और कॉलेज के छात्रों को मिलेगा स्टार्टअप का मौका, महिलाओं के लिए खास फंडिंग की सुविधा – Chittorgarh News

1
चित्तौड़गढ़ में शुरू हुआ आईस्टार्ट लॉन्चपैड प्रोग्राम:  अब स्कूल और कॉलेज के छात्रों को मिलेगा स्टार्टअप का मौका, महिलाओं के लिए खास फंडिंग की सुविधा – Chittorgarh News

चित्तौड़गढ़ में शुरू हुआ आईस्टार्ट लॉन्चपैड प्रोग्राम: अब स्कूल और कॉलेज के छात्रों को मिलेगा स्टार्टअप का मौका, महिलाओं के लिए खास फंडिंग की सुविधा – Chittorgarh News

चित्तौड़गढ़ में आईस्टार्ट लॉन्चपैड प्रोग्राम की शुरुआत हुई है। इसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार के नए मौके देना, उनके नए आइडिया को आगे बढ़ाना और उन्हें खुद का बिज़नेस शुरू करने के लिए मदद करना है।

चित्तौड़गढ़ में आईस्टार्ट लॉन्चपैड प्रोग्राम की शुरुआत हुई है। यह प्रोग्राम राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार के नए मौके देना, उनके नए आइडिया को आगे बढ़ाना और उन्हें खुद का बिज़

.

इस प्रोग्राम के तहत सरकार ने www.istart.rajasthan.gov.in नाम से एक पोर्टल शुरू किया है। यहां स्टार्टअप से जुड़ी सारी जानकारी मिलती है। कोई भी छात्र, शिक्षक, स्टार्टअप मालिक या सलाहकार इस पोर्टल पर जाकर जानकारी ले सकता है।

आईस्टार्ट कार्यक्रम की मुख्य सुविधाएं

क्यूरेट: यह एक तरीका है जिससे स्टार्टअप का मूल्यांकन किया जाता है। इसके जरिए यह पता चलता है कि कौन से स्टार्टअप अच्छे हैं और उन्हें कितनी मदद की जरूरत है। इसके आधार पर उन्हें फंड और सलाह दी जाती है।

Advertising

इनक्यूबेशन प्रोग्राम: इस प्रोग्राम में स्टार्टअप को फ्री ऑफिस स्पेस, इंटरनेट, कंप्यूटर, सलाहकार, निवेशकों से संपर्क और अन्य ज़रूरी मदद दी जाती है। जयपुर में बना भामाशाह टेक्नो हब देश का सबसे बड़ा स्टार्टअप हब है, जहां 295 से ज्यादा स्टार्टअप काम कर रहे हैं।

यह प्रोग्राम राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा चलाया जा रहा है।

स्कूल और ग्रामीण स्टार्टअप: अब इस प्रोग्राम को गांवों और स्कूलों तक भी पहुंचाया जा रहा है। स्कूल स्टूडेंट्स को बिज़नेस के बारे में सिखाया जा रहा है और गांवों के लोगों को भी स्टार्टअप शुरू करने में मदद मिल रही है। अभी तक 800 से ज्यादा ग्रामीण स्टार्टअप इस योजना से जुड़ चुके हैं।

वित्तीय सहायता: सरकार स्टार्टअप शुरू करने वालों को फंड भी देती है। आइडिया स्टेज पर 2.4 लाख रुपए (महिलाओं के लिए 3 लाख रुपए), सीड स्टेज पर 60 लाख रुपए, और लोन या इक्विटी के रूप में 2 करोड़ और 5 करोड़ रुपए तक की मदद दी जाती है।

चित्तौड़गढ़ के मेजर नटवर सिंह शकतावत स्कूल और महाराणा प्रताप राजकीय कॉलेज में अब आईस्टार्ट लॉन्चपैड नेस्ट की शुरुआत की गई है। यहां स्कूल और कॉलेज के छात्र अपने आइडिया पर काम कर सकते हैं और स्टार्टअप के लिए जरूरी ट्रेनिंग ले सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है। यह प्रोग्राम चित्तौड़गढ़ के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनका भविष्य संवारने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising