हाईवे पर लूट करने वाली गैंग का खुलासा: एक अभियुक्त गिरफ्तार और दो बाल अपचारी डिटेन, घटना मे लूटी गई मोटर साईकिल एवं चांदी का कड़ा जब्त – Banswara News h3>
सदर थाना पुलिस ने हाइवे पर लूट करने वाली एक गैंग का खुलासा किया है। इस पूरे मामले में पुलिस ने कई वारदातों का खुलासा किया। सीआई बुधाराम विश्नोई ने बताया कि गत 23 मई को दिनांक चिडियावासा निवासी शंकर पुत्र विठला चरपोटा ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि उसका
.
इसके बाद एसपी के निर्देश पर जांच टीम बनाई।
संदिग्धों पर नजर रखी। इसी दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के नाम सामने आए। जिस पर जिसपर विश्राम पुत्र छगनलाल चरपोटा निवासी नारेलपाडा को डिटेनकर कर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई तो विश्राम ने बताया कि उनके अन्य साथी है जो अलग-अलग दिन में अलग-अलग टीम के साथ स्पोर्ट बाइक से थाना सदर तथा आस-पास इलाकों में हाईवे पर लूट एवं मोटर साईकिल चालकों से के साथ मोबाईल एवं नगदी लेने की घटना करते हैं। पुलिस ने विश्राम को गिरफ्तार कर लूटी गई मोटर साईकिल बरामद की गई। साथ ही दो बाल अपचारियों को डिटेनकर उनके कब्जे से अन्य प्रकरण में लूटा गया चांदी का कडा बरामद किया। रात का समय होने से दोनों बाल अपचारियों को बाल सम्प्रेक्षण में गृह ने जमा कराया गया।
इन वारदातों का एक साथ खुलासा किया
आज से करीब दो ढाई माह पूर्व आर.टी.ओ. ऑफिस मोड पर नदी के पास एक मोटर साईकिल पर बांसवाड़ा की तरफ से आ रहे है दो बच्चों से एक मोटर साईकिल छीन ली।
करीब दो माह पूर्व विधि से संघर्षरत किशोर व अपने साथियों द्वारा गैंग रेप करने की घटना स्वीकार की है।
आज से करीब एक माह पूर्व निचला घंटाल नहर पर एक मोटर साईकिल सवार दो लड़कों से चांदी का कड़ा च चांदी की चैन व एक मोबाईल की लूट की थी।
आज से करीब 1 माह पूर्व एक स्पलेंडर मोटर साईकिल से मलवासा तरफ गए। वहां एक मोटर साईकिल पर लड़का लड़की तथा दूसरी मोटर साईकिल पर दो लड़के थे उनको हमने रोका और उनकी मोटर साईकिले छीन ली।
करीब 25 दिन पूर्व एक दूल्हा व छोटा लड़का बडगांव तरफ से आ रहे थे जिनको चिडियावासा नए पूल के पास लात मार कर गिरा दिया तथा दूल्हे से चांदी का कड़ा निकाल लिया।
करीब 22 से 24 दिन पहले कुपड़ा ब्रिज के पास एक दूल्हा व अन्य लड़का एक मोटर साईकिल लेकर सुन्दनपुर तरफ जा रहे थे कि उनका पीछा किया। सुन्दनपुर कस्बे से कापडिया रोड पर जाकर रोका तथा दूल्हे से चांदी का कड़ा व एक मोबाईल के लिया।
करीब 22 से 23 दिन पूर्व हाथी माता पिपलोद रोड पर एक मोटर साईकिल पर 4 व्यक्ति आए जिनको रोक कर उनसे एक मोबाईन छीन लिया। घटना कबुल की है।
करीब 20 दिन पूर्व बड़गांव के पास दूल्हा व उसके साथी से लूट।
निचला घंटाल पूल के पास एक मोटर साईकिल सवार दो लड़कों से मोबाइल लूटा।
16-17 दिन पूर्व सेनावासा से एक किमी दूर एक मोटर साईकिल पर दो लड़कों से चांदी का कड़ा लूट लिया।
15 दिन पूर्व घाटोल से चंडला रोड नहर पर एक दम्पति से सोने का हार लूटने की वारदात की है।



