Advertising
Home Top stories चित्तौड़गढ़ में रात के तापमान में अचानक बढ़ोतरी: उमस ने बढ़ाई...
Advertising
<

चित्तौड़गढ़ में रात के तापमान में अचानक बढ़ोतरी: उमस ने बढ़ाई परेशानी, आंधी और आकाशीय बिजली की चेतावनी, बारिश का इंतजार जारी – Chittorgarh News

0
चित्तौड़गढ़ में रात के तापमान में अचानक बढ़ोतरी:  उमस ने बढ़ाई परेशानी, आंधी और आकाशीय बिजली की चेतावनी, बारिश का इंतजार जारी – Chittorgarh News

चित्तौड़गढ़ में रात के तापमान में अचानक बढ़ोतरी: उमस ने बढ़ाई परेशानी, आंधी और आकाशीय बिजली की चेतावनी, बारिश का इंतजार जारी – Chittorgarh News

दोपहर बाद कुछ दिनों से तेज हवाएं चलती है लेकिन कुछ देर में रुक भी जाती है। जिसके कारण गर्मी के साथ साथ उमस भी बढ़ जाती है।

चित्तौड़गढ़ में मौसम का मिजाज इन दिनों लगातार बदल रहा है। शुक्रवार रात को तापमान में अचानक 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसने लोगों को गर्मी के साथ-साथ उमस की दोहरी मार झेलने पर मजबूर कर दिया। दिन का तापमान तो दो दिनों से लगभग स्थिर है, लेकिन रात

.

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके मुकाबले गुरुवार को दिन का तापमान 42.4 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री था। यानी दिन का तापमान लगभग स्थिर है, लेकिन रात में अचानक गर्मी बढ़ी है।

रात के तापमान में इस तेजी से बढ़ोतरी ने आम लोगों को परेशान कर दिया है। रात के समय भी लोगों को गर्म हवा और उमस का अनुभव हो रहा है, जिससे नींद में खलल पड़ रहा है। पंखे और कूलर भी राहत नहीं दे पा रहे हैं।

इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 26 मई तक चित्तौड़गढ़ में तेज आंधी चलने की संभावना है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और हल्की बारिश होने के आसार भी जताए गए हैं। हालांकि यह पूर्वानुमान पिछले कुछ दिनों से लगातार दिया जा रहा है, लेकिन अभी तक जिले में कहीं भी प्रभावी बारिश नहीं हुई है। बादल छाने और तेज हवाएं चलने के बावजूद लोग बूंदाबांदी का ही इंतजार करते रह जाते हैं।

Advertising

शुक्रवार को थोड़ी देर के लिए बादल भी छाए लेकिन बारिश नहीं हुई।

बारिश की उम्मीद में किसानों और आम लोगों की नजरें आसमान पर टिकी हुई हैं। गर्म हवाओं और उमस के कारण हालात और अधिक कठिन होते जा रहे हैं। दिन में लू और रात में गर्म हवाओं से निजात नहीं मिल पा रही है।

जिले में गर्मी के साथ-साथ उमस ने भी लोगों को बेहाल कर दिया है। बिजली की कटौती और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। खासतौर पर बच्चे और बुजुर्ग अधिक परेशान नजर आ रहे हैं।

फिलहाल जिले में बारिश की सख्त जरूरत है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आए और लोगों को राहत मिल सके। मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई है, खासकर तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका के चलते सभी को सावधान किया गया है।

अगर आने वाले दिनों में बारिश होती है, तो यह राहत की फुहार लेकर आ सकती है। तब तक लोगों को गर्मी और उमस से बचाव के उपाय अपनाने होंगे।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising