Advertising
Home Top stories पूर्व ऊर्जा मंत्री बोले- नाचे भाजपा नेता, लड़ी सेना: प्रियवर सिंह...
Advertising
<

पूर्व ऊर्जा मंत्री बोले- नाचे भाजपा नेता, लड़ी सेना: प्रियवर सिंह ने कहा- देवड़ा-शाह बॉर्डर पर होते तो भगोड़ों की लिस्ट में सबसे आगे होते – rajgarh (MP) News

1
पूर्व ऊर्जा मंत्री बोले- नाचे भाजपा नेता, लड़ी सेना:  प्रियवर सिंह ने कहा- देवड़ा-शाह बॉर्डर पर होते तो भगोड़ों की लिस्ट में सबसे आगे होते – rajgarh (MP) News

पूर्व ऊर्जा मंत्री बोले- नाचे भाजपा नेता, लड़ी सेना: प्रियवर सिंह ने कहा- देवड़ा-शाह बॉर्डर पर होते तो भगोड़ों की लिस्ट में सबसे आगे होते – rajgarh (MP) News

कांग्रेस ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया।

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में मंगलवार को कांग्रेस ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। ब्लॉक और नगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले हुए इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील चौराहे पर विरोध जताया। मंच पर पूर्व ऊर्जा मंत्री और कां

.

सभा को संबोधित करते हुए प्रियव्रत सिंह ने कहा, “प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनी थी और राजगढ़ में कांग्रेस शांत थी क्योंकि वे देखना चाहते थे कि जिन्हें जनता ने जिताया है, वे जनसेवा कैसे करते हैं। लेकिन डेढ़ साल में यह सिद्ध हो गया कि भाजपा की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। वोट लेने के लिए कहा गया कि वे किसान के बेटे हैं, गरीबों के हितैषी हैं। लेकिन सत्ता में आते ही सबसे पहले लूट उन्हीं किसानों और गरीबों की शुरू हुई।”

‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र, भाजपा नेताओं पर तंज प्रियव्रत सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा, “हमारी मातृभूमि पर प्रहार हुआ था। सबसे पहले राहुल गांधी ने विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष आपके साथ है, पाकिस्तान को ईंट से ईंट बजा दो। हमारी तीनों सेनाओं ने जनभावना के अनुरूप कार्रवाई की।”

उन्होंने आगे कहा, “कांग्रेस काल में जो मिसाइल, हवाई जहाज, तकनीकी संसाधन दिए गए थे, वही पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नष्ट करने में काम आए।” सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा, “लड़ी सेना, जान गंवाई जवानों ने, लेकिन नाचे भाजपा के नेता। जो लड़ा उसे भुला दिया और जो नहीं लड़ा वो मंच से खुद को हीरो बना रहा है।

Advertising

धरना प्रदर्शन के दौरान कई कार्यकर्ता पहुंचे, इस दौरान सभी टेंट में नीचे बैठे रहे।

भगोड़ों की लिस्ट में सबसे ऊपर आता नाम भाजपा नेताओं पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, “सेना और उनके बलिदान का भाजपा के नेता अपमान कर रहे हैं। मंच से एक महिला अधिकारी के लिए जातिगत टिप्पणियां की जा रही हैं। मंत्री विजय शाह और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने थलसेना और सैनिकों के प्रति अपमानजनक शब्द कहे। देवड़ा जी और विजय शाह जी, कभी सीमा पर जाकर तो देखिए। मंच पर पुलिस प्रोटेक्शन में भाषण देना आसान होता है। मैं दावे से कहता हूं कि अगर ये दोनों सीमा पर होते तो भगोड़ों की लिस्ट में सबसे ऊपर नाम आता।”

तीनों सेनाओं ने जनभावना के अनुरूप कार्रवाई की- प्रियव्रत सिंह

भ्रष्टाचार को लेकर भी लगाए आरोप खिलचीपुर में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए कहा, “‘सिटी पोर्शन रोड’ का एस्टीमेट मैंने स्वयं सेंक्शन करवाया था। योजना मैंने बनाई, काम भी स्वीकृत हुआ। ठेकेदार भाजपा समर्थित था और चुनाव से पहले रोड का काम तेज़ी से चला। लेकिन जैसे ही चुनाव परिणाम बदले, काम अचानक बंद हो गया। चुनाव के बाद ठेकेदार के पास डिमांड नोट पहुँचा। दबी जुबान में पूछो तो वह पूरी लिस्ट दे देगा कि किसने क्या मांगा।”

सिंह ने कहा, मैंने ठेकेदार से कहा कि मुझे मत बताओ, शिवराज सिंह चौहान को बता दो कि कैसे लोगों को आपने यहां प्रतिनिधि बना दिया है। आज खिलचीपुर में सड़क नहीं, भ्रष्टाचार दौड़ रहा है।

कांग्रेस बोलेगी जनता की बात प्रियव्रत सिंह ने कहा कि कांग्रेस अब हर मोर्चे पर जनता की आवाज बनेगी और भाजपा की नीतियों का विरोध करेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सच्चाई को पहचानें और फैसला करें कि वे किसके साथ हैं।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising