Advertising
Home Top stories AI कैमरों की नजर में आएंगे भिक्षा मांगने वाले बच्चे: लखनऊ...
Advertising
<

AI कैमरों की नजर में आएंगे भिक्षा मांगने वाले बच्चे: लखनऊ जिलाधिकारी कंट्रोल रूम पहुंचे; बोले-19 प्रमुख चौराहों पर टीमें रहेगी एक्टिव, तुरन्त होगी कार्यवाही – Lucknow News

5
AI कैमरों की नजर में आएंगे भिक्षा मांगने वाले बच्चे:  लखनऊ जिलाधिकारी कंट्रोल रूम पहुंचे; बोले-19 प्रमुख चौराहों पर टीमें रहेगी एक्टिव, तुरन्त होगी कार्यवाही – Lucknow News

AI कैमरों की नजर में आएंगे भिक्षा मांगने वाले बच्चे: लखनऊ जिलाधिकारी कंट्रोल रूम पहुंचे; बोले-19 प्रमुख चौराहों पर टीमें रहेगी एक्टिव, तुरन्त होगी कार्यवाही – Lucknow News

लखनऊ को बाल भिक्षावृत्ति से पूरी तरह मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने अब तकनीक को हथियार बना लिया है। जिलाधिकारी विशाख जी के नेतृत्व में चलाए जा रहे बाल भिक्षावृत्ति मुक्ति अभियान के तहत सोमवार को स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (IT

.

जिलाधिकारी ने बंगला बाजार, अर्जुनगंज, तेलीबाग और डीएसओ चौराहे की लाइव मॉनिटरिंग देखी और अधिकारियों से कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सुबह 8 से 11:30 और शाम 4:30 से 7:30 बजे तक 19 चिन्हित चौराहों की AI मॉनिटरिंग हो और जैसे ही कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे, फील्ड टीमें तुरंत हरकत में आ जाएं।

सेफ सिटी कंट्रोल रूम में AI आधारित कैमरों की लाइव फीड देखते जिलाधिकारी विशाख जी और अन्य अधिकारी।

से सिटी में फेशियल रिकग्निशन और वीडियो एनालिटिक्स से होगी पहचान

सेफ सिटी कंट्रोल रूम में 1000 AI CCTV कैमरे लगे हैं, जो फेशियल रिकग्निशन और संदिग्ध गतिविधियों की स्वतः पहचान की क्षमता रखते हैं। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि भिक्षावृत्ति को बढ़ावा देने वालों के फोटो कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराएं, ताकि उन्हें ट्रेस कर कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Advertising

साथ ही, सुल्तानपुर रोड, रायबरेली रोड, इंजीनियरिंग कॉलेज, टेढ़ी पुलिया व सीतापुर रोड जैसे आउटर एरिया में सघन निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए।

बगला बाजार क्षेत्र में भिक्षावृत्ति कर रहे बच्चों को रेस्क्यू करती संयुक्त टीम, मौके पर मौजूद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी।

बगला बाजार पर टीम पर हमला, एफआईआर दर्ज

19 मई को बगला बाजार के पास बच्चों और महिलाओं को रेस्क्यू करने पहुंची टीम पर झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले और समर्थन देने वालों ने संगठित हमला किया। इस संबंध में आशियाना थाने में आरती, अवधराम सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का पुनः निरीक्षण किया और टीमों को आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी, CDO और नगर आयुक्त संयुक्त टीमों की कार्रवाई की समीक्षा करते हुए।

प्रोबेशन विभाग की टीमें भी रहेंगी तैनात

जिलाधिकारी ने ITMS व सेफ सिटी कंट्रोल रूम में प्रोबेशन विभाग की स्थायी टीमें तैनात करने के निर्देश भी दिए हैं ताकि मॉनिटरिंग और फील्ड एक्शन में समन्वय बना रहे।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन, अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, GM स्मार्ट सिटी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising