मासूम से दुष्कर्म के आरोपों में स्कूल सील: अलीगढ़ में संगठनों के हंगामे के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, मंगलवार को मासूम के साथ हुई थी घटना – Aligarh News h3>
तीन वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के आरोपों के बाद पुलिस ने स्कूल को सील कर दिया है। सीओ थर्ड ने मौके पर मौजूद रहकर सील की कार्रवाई की।
अलीगढ़ के सासनीगेट थाना क्षेत्र में स्कूल परिसर में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ हुई घटना के बाद बुधवार को सामाजिक संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। एबीवीपी से लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्कूल के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की म
.
सैकड़ों की संख्या में लोग स्कूल भी पहुंचे और हंगामा करने लगे। इस दौरान लोगों की पुलिस से नोंकझोंक भी हुई। लगातार लोगों के हंगामे को देखते हुए पुलिस ने अब स्कूल को सील कर दिया है। सीओ थर्ड अभय कुमार पांडेय ने खुद मौके पर मौजूद रहकर स्कूल में सील लगाई और लोगों को जांच के आधार पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पुलिस अधिकारियों की लोगों से जमकर नोकझोंक हुई थी।
मासूम के प्राइवेट पार्ट से आ रहा था खून
सासनीगेट थाना क्षेत्र में रहने वाली तीन साल की मासूम आगरा रोड स्थित गगन पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप की छात्रा थी। जब वह मंगलवार को स्कूल से लौटी थी तो उसके प्राइवेट पार्ट से खून आ रहा था। जिसके बाद उसकी मां उसे लेकर स्कूल गई थी, लेकिन स्कूल में कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिला था।
जिसके बाद बच्ची की मां उसे अस्पताल लेकर गई थी और पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। बच्ची की मां ने आशंका जताई थी कि उनकी बेटी के साथ कुछ अनहोनी हुई है। पुलिस ने पॉस्को एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके साथ ही सारे मामले की जांच शुरू कर दी थी।
बड़ी संख्या में लोग स्कूल के बाहर पहुंचे थे और हंगामा किया था।
कई थाने की फोर्स पहुंची, पुलिस से भिड़े लोग
तीन साल की मासूम के साथ हैवानियत का मामला सामने आने के बाद अलीगढ़ में पूरे दिन विरोध प्रदर्शन चलता रहा। लोगों के हंगामे को देखते हुए सीओ प्रथम एएसपी मयंक पाठक, सीओ थर्ड अभय कुमार पांडेय समेत कई थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई थी।
यहां पर महिलाओं की पुलिस से नोंकझोंक भी हुई थी। काफी देर गरमा गरमी चलने के बाद पुलिस ने स्कूल के गेट पर सील लगा दिया और लोगों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जाएगी और जांच के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सीओ ने खुद ही जंजीर डालकर स्कूल में सील लगाई।
स्कूल के सीसीटीवी की हो रही जांच
घटना के बाद स्कूल संचालकों की ओर से एक सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपा गया था, जिसमें मासूम बच्ची स्टूल से गिरती हुई नजर आ रही थी। स्कूल का कहना था कि बच्ची के गिरने के कारण चोट लगी है। लेकिन उसकी मां ने स्कूल में ही बच्ची के साथ अनहोनी की आशंका जताई थी। जिसके बाद पूरे दिन हंगामा होता रहा और कई संगठनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। अब पुलिस खुद स्कूल के सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया है कि जांच के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एएसपी मयंक पाठक ने बताया कि स्कूल को सील कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सारे तथ्यों को खंगाल रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



