ब्लैकआउट और मॉक ड्रिल को लेकर जिला प्रशासन की बैठक: सड़क पर उतरे जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी, पब्लिक एड्रेस सिस्टम को करें सक्रिय – Azamgarh News h3>
आजमगढ़ में अधिकारियों व्यापारियों के साथ बैठक करते जिला प्रशासन के अधिकारी।
भारत सरकार द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में आजमगढ़ जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को रात 9:30 से 9:45 तक होने वाले ब्लैक आउट के संबंध में जिले के डीएम रविंद्र कुमार और एसपी हेमराज मीणा ने पुलिस प्रशासन सिविल सोसाइटी व्यापारिक संगठन के साथ बैठक
.
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक रहने के साथी अफवाह और सोशल मीडिया पर आने वाली भ्रामक खबरे पर ध्यान न देने के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है इसके साथ ही सभी को सतर्क रहने के साथ जो भी सरकार के दिशा निर्देश हैं। उनका पालन करने के भी निर्देश दिए जा रहे हैं।
पूरे प्रदेश में हो रहे मॉडल को ध्यान में रखते हुए आजमगढ़ पुलिस भी शाम को एक मॉक ड्रिल करेगी। भारतीय सेवा द्वारा पाकिस्तान में किए गए स्ट्राइक को लेकर पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। इसी क्रम में इस मौके ड्रिल का आयोजन भी किया जा रहा है।
एक दिन पूर्व भी चलाया गया था जागरूकता अभियान
आजमगढ़ जिले में एक दिन पूर्व स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं प्राचार्य एनसीसी स्काउट गाइड कैडेट गांव के प्रधान और वालंटियर के साथ एक दिन पूर्व जागरूकता अभियान चलाया गया था।
इस अभियान के माध्यम से लोगों को बताया गया था कि सभी लोग जागरूक और सतर्क रहें। इसके साथ ही आज रात 9:30 से 9:45 तक होने वाले ब्लैक आउट के बारे में भी जागरूक किया गया था। जिसमें यह सभी को बताया गया था कि इस दौरान अपने घरों की लाइट बंद रखें। इसके साथ ही यदि भविष्य में हे
एयर स्ट्राइक का खतरा हो तो अलार्म बजने के बाद सभी लोग सतर्क हो जाएं। इसके साथ ही पुलिस के अधिकारियों को भी या निर्देश दिया गया है कि थाना अध्यक्ष चौकी इंचार्ज बीट सिपाही के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।
पेट्रोल पंप राशन की दुकानों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम को सक्रिय करते हुए लोगों को जागरूक करने की भी अपील की गई है। शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सभी स्कूलों में बच्चों को प्रशिक्षित कारण जिससे कि वह अपने परिवार और आसपास के लोगों को जागरुक कर सकें। इस बैठक में एसपी ग्रामीण चिराग जैन, एसपी सिटी शैलेंद्र लाल,एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, आजाद भगत सिंह, सीडीओ परीक्षित खटाना सहित बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।



