वैशाली जिले के हाजीपुर में सर्किट हाउस में बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने प्रेस कॉफ्रेंस किया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप की जयंती पटना में नौ मई को मनाई जाएगी। तेज प्रताप यादव के सरकार बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिन में देख रहे है न। उन्होंने कहा कि बिहार उपचुनाव में चार सीट पर महागठबंधन को एक भी सीट नहीं मिली। रामगढ़ के विधानसभा चुनाव में राजद तीसरे स्थान पर चली गई। तीसरे स्थान पर जाने वाली पार्टी सरकार बनाने का दावा करती है। जनता की आंख में धूल झोंकना और अफवाह फैलाना छोड़ दें। वरना दो अंक में नहीं आएंगे।
मंत्री ने कहा, बिहार के लोग मन बना चुके हैं। हम जंगलराज नहीं आने देंगे। बिहार में वह दिन नहीं आने नहीं देंगे, जब बिहार के लोगों का अपहरण होता था और फैसला मुख्यमंत्री आवास में होता था कि कितना पैसा लेना है। बिहार के लोग कमर कसकर बैठे हुए हैं कि राजद को दो अंक में नहीं जाने देंगे। बिहार में आज सुशासन की सरकार है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास कर रहा है। एनडीए के सरकार में सभी वर्ग के लोगों का ध्यान रखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: मेयर के घर मिला नागालैंड का हथियार, रात भर चली रेड में पुलिस ने कोना-कोना छान मारा
पाकिस्तान पर ये बोले
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने जो हिन्दुस्तान में किया, इसकी सजा पाकिस्तान को मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कह दिया कि यह जो घटना घटी है, हम चुप नहीं बैठने वाले हैं। एक-एक आतंकवादी को मिट्टी में मिला देंगे, कई आतंकी मिट्टी में मिल चुके हैं। कइयों का घर बम से उड़ाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मॉक ड्रिल की तैयारी जो देख रहे हैं, इससे पूरे पाकिस्तान में दहशत का माहौल है। अब यह तय मानिए कि पाकिस्तान के ऊपर बड़ी कार्रवाई होगी। एक-एक आदमी फौजी बनने के लिए तैयार रहिए। कफन बांधकर हिंदुस्तान की रक्षा और दुनिया में अपना परचम लहराने के लिए तैयार रहिए।
नौ मई को भाजपा पटना में मना रही महाराणा प्रताप की जयंती
नीरज कुमार ने कहा कि आगामी नौ मई को महाराणा प्रताप की जयंती पटना के बापू सभागार में भाजपा के द्वारा आयोजित की गई है। सम्मेलन की तैयारी को लेकर सर्किट हाउस में बैठक किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य अतिथि भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उद्घाटन और सभा को संबोधित करेंगे। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी रहेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से एक राज्य को संदेश दिया जाएगा कि हम लोग सभी को जोड़ने वाले हैं। महापुरुषों के नाम पर हम लोग दो लोगों को जोड़ने का काम करेंगे।
यह भी पढ़ें: सुहानी ने बिहार के लिए पदक खाता खोला, राजस्थान की हर्षिता जाखड़ ने दोहरा स्वर्ण जीता
जातिगत जनगणना से पूरे देश के लोगों को होगा फायदा
पीएम के द्वारा जातीय जनगणना के एलान पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने बहुत बड़ा कदम उठाया है। पूरे देश में जातीय जनगणना होती है तो समाज की क्या स्थिति है सामने आएगी। प्रधानमंत्री सभी समाज को मजबूत करना चाहते हैं। यह जनगणना से सभी की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इसी बहाने सभी समाज को हम मजबूत कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि विरोधी तरह-तरह के अफवाह फैला रहा है, क्रेडिट लेने के चक्कर में कि हमने किया है। ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: “गड़बड़ करने वालों को मिलेगी सजा, बिहार में बीमारी को महामारी नहीं बनने देंगे”, बोले विजय सिन्हा
कांग्रेस 70 साल तक देश में राज किया। लेकिन जनगणना करने का काम नहीं किया। प्रधानमंत्री यह बेहतर काम कर रहे हैं, तो पूरे देश में खुशहाली का माहौल है। जातीय जनगणना से बिहार चुनाव में फायदे के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों की जातिगत स्थिति क्या है। इसकी जानकारी ली जाएगी चुनाव से इसका कोई लेना देना नहीं है। एनडीए की सरकार राज्य और देश के एक-एक व्यक्ति को मजबूत करने में लगी है।