Khelo India Youth Games: बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आगाज, देश के 8500 खिलाड़ी 28 खेल में दिखाएंगे दम

3
Khelo India Youth Games: बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आगाज, देश के 8500 खिलाड़ी 28 खेल में दिखाएंगे दम

Khelo India Youth Games: बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आगाज, देश के 8500 खिलाड़ी 28 खेल में दिखाएंगे दम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद

Updated Sun, 04 May 2025 11:50 AM IST

Bihar News: बिहार खेल प्राधिकरण के महानिदेशन रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि राज्य में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन हो रहा है। यह हमलोगों के गर्व का पल है। कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है।



सीएम नीतीश कुमार की मौजूदगी में पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे खेलो इंडिया यूथ गेम्स शुभारंभ।
– फोटो : सोशल मीडिया।


loader

Trending Videos



विस्तार


खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आगाज आज से हो रहा है। पटना के पाटलिपुत्र स्पेट्रर्स कॉम्प्लेक्स में पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कांन्फ्रेंसिंग शुभारंभ करने जा रहे हैं। वहीं सीएम नीतीश कुमार और खेल मंत्री मनसुख मांडविया समेत बिहार सरकार के सभी प्रमुख मंत्री और अधिकारी मौजूद रहेंगे। चार से 15 मई तक चलने वाले इस महासमर में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से कुल 8500 खिलाड़ी पहुंच चुकी है। यह सभी खिलाफ 28 खेलों में 2435 पदक के लिए अपना दम दिखाने जा रहे हैं। 

Trending Videos

खास बात यह है कि इस भव्य समारोह में पंकज त्रिपाठी की ऐतहासिक गौरव गाथा सुनाएंगे। वहीं देश की मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर अपनी भी प्रस्तुति देंगी। खास बात यह है कि इस महाकुंभ में बिहार के 700 से अधिक खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान बिहार के तीन खिलाड़ी जलती मशाल लेकर कॉम्प्लेक्स का चक्कर लगाएंगे। इस कार्यक्रम को लेकर साथ तैयारी पूरी कर ली गई है। 

 

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News