Advertising
Home Top stories पूर्व MLA के बेटे की पिटाई करने का आरोप: आशा सिन्हा...
Advertising
<

पूर्व MLA के बेटे की पिटाई करने का आरोप: आशा सिन्हा बोलीं- गाड़ी ओवरटेक करने पर युवकों ने की हाथापाई, हिरासत में 2 लोग – Patna News

4
पूर्व MLA के बेटे की पिटाई करने का आरोप:  आशा सिन्हा बोलीं- गाड़ी ओवरटेक करने पर युवकों ने की हाथापाई, हिरासत में 2 लोग – Patna News

पूर्व MLA के बेटे की पिटाई करने का आरोप: आशा सिन्हा बोलीं- गाड़ी ओवरटेक करने पर युवकों ने की हाथापाई, हिरासत में 2 लोग – Patna News

दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र में भाजपा की पूर्व विधायक आशा सिन्हा के बेटे के साथ मारपीट का आरोप लगा है। आशा सिन्हा के मुताबिक, वह भाजपा कार्यालय से बेटे सहजानंद और बॉडीगार्ड के साथ घर लौट रही थीं। तभी एक वाहन ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश

.

विधायक ने अपनी गाड़ी डीपीएस मोड़ के पास रुकवा दी। इसी दौरान पीछे से आ रही गाड़ी से दो युवक उतरे। विवाद करने लगे। एक युवक ने फोन कर 8-10 अन्य साथियों को बुला लिया। विवाद मारपीट में बदल गई और हाथापाई के दौरान सहजानंद सिन्हा के सिर में चोट आ गई।

घटना की सूचना मिलते ही रूपसपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मारपीट में शामिल दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, इस मामले पर तेज प्रताप ने भी प्रतिक्रिया दी है। तेज प्रताप ने कहा “ये है बिहार का असली जंगल राज है। पूर्व विधायक आशा सिन्हा बीच सड़क पर अपने बॉडीगार्ड और गुंडे कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों से मारपीट कर रही हैं।

पूर्व विधायक आशा सिन्हा ने 8 युवकों पर मारपीट और विवाद करने का आरोप लगाया है।

पूर्व विधायक बोलीं- मेरे बेटे के सिर में चोट लगी है

Advertising

पूर्व विधायक आशा सिन्हा ने कहा कि गोला रोड में एक गाड़ी ने ओवरटेक करने की कोशिश की। उसे देख मैंने अपने ड्राइवर को गाड़ी रोकने कहा। जैसे ही हमारी गाड़ी रुकी पीछे से आ रही गाड़ी रुक गई। उस गाड़ी से दो युवक बाहर आए और मेरी गाड़ी के पास पहुंचे और मारपीट करने लगे। एक युवक ने कॉल कर 8 से 10 युवकों को बुला लिया। इस मारपीट में मेरा बड़ा बेटा जख्मी हो गया।

अस्पताल में भर्ती बेटा सहजानंद।

रूपसपुर थानाध्यक्ष रणविजय कुमार ने बताया-

गोला रोड डीपीएस मोड़ के पास पूर्व विधायक आशा सिन्हा और एक अन्य के गाड़ी में थोड़ी टक्कर हो गई थी। उन लोगों के बीच बहस और मारपीट हो गई। युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल किसी तरफ से कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

QuoteImage

तेज प्रताप बोले- पीड़ितों पर ही झूठा मामला कराया दर्ज

राजद नेता तेज प्रताप यादव ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए इस घटना को लेकर हमला बोला। तेज प्रताप ने कहा “ये है बिहार का असली जंगल राज। बीच सड़क अपने बॉडीगार्ड और गुंडे कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों से मारपीट करती कोई और नही बल्कि बीजेपी की पूर्व विधायक आशा सिन्हा हैं’

कहा ‘सत्ता की हनक ऐसी कि राजधानी में पुलिस के सामने ही छोटी सी बात पे ये इतनी आगबबूला हो गई कि खुद सड़क पर उतरकर जनता के साथ मारपीट करने लगी, जिसमें दो लोगों का सिर भी फट गया। अफसोस तो इस बात का है कि पुलिस भी आरोपियों पर कार्रवाई करने की जगह उल्टा महिला के कहने पर पीड़ितों के खिलाफ ही झूठा मामला दर्ज करवा दिया’

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising