Advertising
Home Top stories लखनऊ हाईकोर्ट के सामने नहीं लगेगा जाम: पॉलिटेक्निक से किसान पथ...
Advertising
<

लखनऊ हाईकोर्ट के सामने नहीं लगेगा जाम: पॉलिटेक्निक से किसान पथ तक बनेगी एलिवेटेड रोड; LDA दो फेज में कराएगा काम – Lucknow News

30
लखनऊ हाईकोर्ट के सामने नहीं लगेगा जाम:  पॉलिटेक्निक से किसान पथ तक बनेगी एलिवेटेड रोड; LDA दो फेज में कराएगा काम – Lucknow News

लखनऊ हाईकोर्ट के सामने नहीं लगेगा जाम: पॉलिटेक्निक से किसान पथ तक बनेगी एलिवेटेड रोड; LDA दो फेज में कराएगा काम – Lucknow News

लखनऊ हाईकोर्ट के सामने अब एलिवेटेड रोड बनेगी। यह रोड पॉलिटेक्निक से किसान पथ तक बनेगी। इससे जाम से निजात मिलेगी। राहगीरों का समय और ईंधन बचेगा। वायु और ध्वनि प्रदूषण कम होगा। काम दो फेज में किया जाएगा। LDA इस नई योजना पर काम कर रहा है।

.

हाईकोर्ट में हर दिन हजारों वकील और वादी आते हैं। इससे हाईकोर्ट चौराहे के पास सुबह-शाम भीषण जाम लगता है। ट्रैफिक पुलिस की तैनाती के बावजूद समस्या बनी रहती है। जाम के कारण न्यायिक कार्यों पर भी बुरा असर पड़ता है।

LDA कराएगा ट्रैफिक और डिमांड सर्वे

LDA अब इस पूरे क्षेत्र में ट्रैफिक पैटर्न को समझने के लिए सर्वे कराने जा रहा है। इसके अलावा डिमांड सर्वे भी कराया जाएगा, ताकि ये समझा जा सके कि एलिवेटेड रोड की यहां कितनी जरूरत है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी।

लखनऊ में हाईकोर्ट के सामने एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा।

Advertising

एलिवेटेड रोड से हाईकोर्ट आने-जाने वालों को मिलेगी बड़ी राहत

एलिवेटेड रोड बनने से हाईकोर्ट के सामने सड़क पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। इसका सीधा फायदा उन लोगों को मिलेगा, जो हाईकोर्ट या उसके आसपास के इलाकों में आते-जाते हैं। इसके अलावा यह रोड आसपास की कॉलोनियों को भी सीधे जोड़ेगी।

पॉलिटेक्निक से किसान पथ तक बनेगी नई कनेक्टिविटी

LDA की ओर से बनाई गई नई योजना के अनुसार, पॉलिटेक्निक से कामता चौराहा होते हुए किसान पथ तक एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी। यह रोड न सिर्फ ट्रैफिक दबाव को कम करेगी, बल्कि राजधानी के पूर्वी छोर को सीधी और तेज कनेक्टिविटी देगी। खासतौर पर गोमतीनगर विस्तार, चिनहट और आसपास के क्षेत्रों के लोग इससे सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।

एलिवेटेड रोड से हाईकोर्ट आने-जाने वालों को राहत मिलेगी।

अभी तक कामता चौराहा तक थी योजना

इससे पहले प्रस्तावित योजना में एलिवेटेड रोड को सिर्फ कामता चौराहा तक ही बनाया जाना था, लेकिन शहर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब इस योजना को आगे बढ़ाया गया है।

इस महीने शुरू होगा सर्वे

एलिवेटेड रोड के निर्माण से पहले LDA की तरफ से सर्वे का काम इसी महीने शुरू कर दिया जाएगा। सर्वे में सड़क की चौड़ाई, आवश्यक भूमि, ट्रैफिक पैटर्न और तकनीकी जरूरतों का आकलन किया जाएगा। इसके बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी।

200 करोड़ का होगा बजट

LDA ने इस पूरी परियोजना के लिए 200 करोड़ रुपए का बजट तय किया है। इस रकम से एलिवेटेड स्ट्रक्चर, लाइटिंग, इंटरसेक्शन, ड्रेनेज और अन्य तकनीकी कार्य किए जाएंगे। LDA अधिकारियों का कहना है कि सर्वे और DPR की प्रक्रिया पूरी होते ही अगस्त से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसका लक्ष्य है कि अगले दो वर्षों में यह रोड बनकर तैयार हो जाए, जिससे लोगों को राहत मिल सके।

NEWS4SOCIALएक्सक्लूसिव खबर भी पढ़ें…

यूपी DGP और चीफ सेक्रेटरी से ज्यादा अमीर DM-SP:मिर्जापुर IG के 9 बगीचे और 5 घर; जानिए किस अफसर के पास कितनी प्रॉपर्टी

यूपी में चीफ सेक्रेटरी मनोज कुमार सिंह और DGP प्रशांत कुमार से ज्यादा अमीर यहां के डीएम और एसपी हैं। प्रदेश के दोनों टॉप अफसरों के पास अचल संपत्ति के नाम पर सिर्फ नोएडा में मकान है। जबकि IAS और IPS अफसरों के पास 2 से लेकर 3 बंगले और फ्लैट हैं।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising