Advertising
Home Top stories पादरी बजिंदर सिंह ने महिला को थप्पड़ मारा, VIDEO: कॉपी उठाकर...
Advertising
<

पादरी बजिंदर सिंह ने महिला को थप्पड़ मारा, VIDEO: कॉपी उठाकर मुंह पर मारी, युवक पर बैग उठाकर पटका, मारपीट की – Jalandhar News

76
पादरी बजिंदर सिंह ने महिला को थप्पड़ मारा, VIDEO:  कॉपी उठाकर मुंह पर मारी, युवक पर बैग उठाकर पटका, मारपीट की – Jalandhar News

पादरी बजिंदर सिंह ने महिला को थप्पड़ मारा, VIDEO: कॉपी उठाकर मुंह पर मारी, युवक पर बैग उठाकर पटका, मारपीट की – Jalandhar News

महिला पर कॉपी फेंकने के बाद थप्पड़ मारता बजिंदर सिंह।

जालंधर में ताजपुर चर्च के पादरी बजिंदर सिंह के महिला को थप्पड़ मारने का CCTV वीडियो सामने आया है। पादरी ने महिला के मुंह पर कॉपी भी फेंक कर मारी। बताया गया है कि यह घटना 14 फरवरी को चंडीगढ़ स्थित बजिंदर सिंह के ऑफिस की है। हालांकि, इसका वीडियो अब सामने

.

वीडियो के मुताबिक वह ऑफिस में बैठे कुछ लोगों से गुस्से में बात कर रहा है। अचानक वह कुर्सी से उठाकर युवक पर बैग उठाकर मारता है और थप्पड़ जड़ देता है। इसके बाद वह महिला से मारपीट करता है।

अभी साफ नहीं हो पाया है कि बजिंदर सिंह ने महिला और युवक से मारपीट क्यों की। बजिंदर सिंह ने इस पर कोई सफाई भी नहीं दी है।

बजिंदर ने पहले युवक पर मोबाइल फेंक कर मारा और फिर थप्पड़ जड़ा।

Advertising

CCTV वीडियो में क्या… मारपीट का जो CCTV वीडियो सामने आया है वो 6.17 मिनट का है। पादरी बजिंदर सिंह अपने ऑफिस में बैठा दिख रहा है। ऑफिस में उसके अलावा सोफे पर 2 महिलाएं, बच्चे और सामने कुर्सियों पर कुछ युवक बैठे हैं। बजिंदर सिंह सामने बैठे युवक पर फोन फेंककर मारता है। इसके बाद सामने आकर युवक पर बैग पटकता है और थप्पड़ जड़ देता है।

इसके बाद वह अपनी कुर्सी पर आकर बैठ जाता है। महिला से गुस्से में बात करते हुए वह कॉपी उठाकर उसके मुंह पर मारता है। इसके बाद कुर्सी से उठाकर सामने आ जाता है। महिला को थप्पड़ मारने के बाद वह महिला की गर्दन पकड़ लेता है। दोबारा जब बजिंदर महिला पर हाथ उठाता है तो वहां मौजूद दूसरे लोग उसे पीछे कर देते हैं।

वहां बजिंदर सिंह और दूसरे लोगों में बहस होती है। इसके बाद बजिंदर सिंह फिर युवक के पास जाता है और उसे थप्पड़ मार देता है।

युवक को थप्पड़ मारता हुआ पादरी बजिंदर सिंह।

महिला से यौन उत्पीड़न केस की जांच SIT कर रही पादरी बजिंदर सिंह पर महिला से यौन उत्पीड़न का मामला चल रहा है। महिला ने पुलिस को शिकायत देकर कहा था कि उसके माता-पिता अक्टूबर 2017 से चर्च जाने लगे थे। ताजपुर गांव में ‘द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विस्डम’ के पादरी बजिंदर सिंह ने जालंधर में उनके साथ गलत हरकतें कीं।

बजिंदर सिंह ने उसका फोन नंबर लेकर अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए। 2022 में बजिंदर सिंह ने उसे चर्च में अकेले केबिन में बैठाना शुरू कर दिया। वहां वह उसके साथ गलत व्यवहार करता था। कपूरथला पुलिस ने मामले में स्पेशल इंवेस्टिेगेशन टीम (SIT) गठित कर दी थी। SIT में फगवाड़ा SP रूपिंदर कौर भट्टी, DSP दीप करण सिंह और सिटी थाना SHO विक्रमजीत सिंह को शामिल किया गया था।

बजिंदर सिंह ने आरोप बेबुनियाद बताए खुद पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद बजिंदर सिंह ने कहा था कि महिला ने जो भी आरोप लगाए हैं, वे सब बेबुनियाद हैं। यदि आरोप लगाए हैं तो कोई सबूत तो हो। महिला को दौरे आते थे। दुष्ट आत्माओं की दिक्कत थी। वह हमारे यहां इलाज के लिए आई थी। वह तो हमारी बेटी जैसी है और यहां भी वह बेटी की तरह ही रहती थी।

मैं जिस जगह पर पला बढ़ा, विजय उसी जगह का रहने वाला है। मुझे देखकर विजय जलता है। इसी के चलते मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मैं लोगों को परमेश्वर से जोड़ने का काम करता हूं। मेरे खिलाफ जो मामला दर्ज किया गया, वो बेबुनियाद है।

बॉलीवुड एक्टर्स के साथ पादरी बजिंदर सिंह।

बॉलीवुड हस्तियों से कनेक्शन, बीमारियों को ठीक करने का दावा पादरी बजिंदर सिंह बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों के साथ धर्म प्रचार करता रहा है। उसके कार्यक्रमों में बॉलीवुड के कई सितारे आते हैं। उसके कई ऐसे वीडियो इंटरनेट पर मौजूद हैं, जहां वह चमत्कारी दावा करता है। उसका दावा है कि वह मरे हुए बच्चे को भी जिंदा कर सकता है और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को भी ठीक कर सकता है।

2018 में रेप के मामले में गिरफ्तारी हुई पादरी बजिंदर सिंह पर पहले भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। 2018 में उस पर रेप का मामला दर्ज हुआ था। जीरकपुर की एक महिला ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। महिला ने आरोप लगाया था कि उसने उसका यौन उत्पीड़न किया, उसका वीडियो बनाया और उसे धमकाना शुरू कर दिया।

बजिंदर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। इंग्लैंड जाते समय उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में वह जेल भी गया था। हालांकि, आरोप लगाने वाली लड़की बाद में अपने बयान से पलट गई थी।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News

Advertising