हरियाणा से भागकर आए युवक-महिला ने जयपुर में किया सुसाइड: पड़ोस में रहते हुए एक-दूसरे से हुआ था प्यार, महिला के पति ने बात करते पकड़ लिया था – Jaipur News h3>
जयपुर के खंडहर में युवक और महिला का शव मिलने के मामले में दोनों की पहचान हो गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। महिला के पति को इस बात का पता चल गया था। दोनों साथ रहना चाहते थे। हरियाणा से भागकर अजमेर पहुंचे। फिर जयपुर
.
SHO (विधायकपुरी) बनवारी लाल मीना ने बताया- मृतक युवक की पहचान नीरज (25) पुत्र मामराज निवासी नरहेरा पटोदी गुडगांव हरियाणा और युवती की पहचान रेणु विश्वास (22) पत्नी संजीव कुमार निवासी जलालपुर बदायूं उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। हरियाणा के पटोदी में मृतक नीरज खेती का काम करता था। वहीं, पड़ोस में ही एक फॉर्म हाउस पर मृतका रेणु अपने पति और दो बच्चों के साथ रहकर देख-रेख करती थी। पड़ोस में रहने के कारण एक-दूसरे से होने वाली बातचीत प्यार में बदल गई।
पति ने समझाइश कर छोड़ा
पुलिस जांच में सामने आया है कि नीरज और रेणु के बीच चल रहे अवैध संबंध के बारे में उसके पति को जानकारी थी। मोबाइल पर नीरज से बातचीत करते हुए रेणु को उसके पति संजीव ने पकड़ लिया था। आगे दोबारा आपस में बातचीत नहीं करने को लेकर दोनों को समझाइश कर छोड़ दिया था।
अजमेर पुलिया के पास खंडहर में दोनों का शव मिला था।
घर छोड़कर भागे, दर्ज करवाई FIR
SI जितेन्द्र वर्मा ने बताया- साथ रहने की मंशा रखने वाले नीरज-रेणु की बातचीत बंद हो गई। 10 मार्च की शाम मौका मिलते ही नीरज और रेणु अपने-अपने घर से भाग निकले। हरियाणा के पटोदी थाने में संजय ने अपनी पत्नी रेणु को नीरज के भगा ले जाने की FIR दर्ज करवाई थी।
पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रेमी-युगल हरियाणा से भागकर अजमेर जा पहुंचा। दो दिन इधर-उधर घूमते-फिरते रहने के बाद 13 मार्च को दोपहर करीब 3:30 बजे ट्रेन से अजमेर से जयपुर आए थे। मना जा रहा है कि उसी रात खंडहरनुमा गोदाम में घुसकर दोनों ने चुन्नी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। रेणु के फंदा लगाकर सुसाइड के बाद नीरज फंदे से लटका है।
बैग में मिले ट्रेन टिकट से हुई पहचान
दोनों की लाश से कुछ ही दूरी पर पुलिस को एक हैंड बैग मिला था। बैग में दोनों के कपड़े रखे मिलने के साथ अजमेर से जयपुर का ट्रेन टिकट मिला। टिकट के आधार पर हरियाणा के पटोदी थाने में जयपुर पुलिस ने कॉन्टैक्ट कर सूचना दी। हरियाणा पुलिस की सूचना पर दोनों मृतक की पहचान कर परिजनों को जयपुर भेजा गया। दोनों के परिजनों के आने के बाद दोनों शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया।
ये भी पढ़ें…
जयपुर में फंदे से लटकी मिली युवक-महिला की लाश:बैग में अजमेर से जयपुर का ट्रेन टिकट मिला; घर से भागकर आने की आशंका
जयपुर में खंडहर में युवक और महिला का शव फंदे पर लटका मिला। शवों से कुछ ही दूरी पर एक बैग भी मिला। इसमें अजमेर से जयपुर का ट्रेन टिकट था। दोनों 13 मार्च को जयपुर आए थे। विधायकपुरी थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए हैं। (पूरी खबर पढ़ें)



