Advertising
Home Top stories लखनऊ में DICCI यूपी चैप्टर कार्यालय का भव्य उद्घाटन: एससी-एसटी उद्यमियों...
Advertising
<

लखनऊ में DICCI यूपी चैप्टर कार्यालय का भव्य उद्घाटन: एससी-एसटी उद्यमियों को मिलेगा एक नया मंच – Lucknow News

9
लखनऊ में DICCI यूपी चैप्टर कार्यालय का भव्य उद्घाटन:  एससी-एसटी उद्यमियों को मिलेगा एक नया मंच – Lucknow News

लखनऊ में DICCI यूपी चैप्टर कार्यालय का भव्य उद्घाटन: एससी-एसटी उद्यमियों को मिलेगा एक नया मंच – Lucknow News

दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (DICCI) यूपी चैप्टर के कार्यालय का उद्घाटन

राजधानी लखनऊ में दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (DICCI) यूपी चैप्टर के कार्यालय का उद्घाटन हुआ। इस मौके पर संस्थापक अध्यक्ष पद्मश्री डॉक्टर मिलिंद कांबले ने कार्यालय का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में डिक्की के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव

.

दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री कार्यालय के उद्घाटन के दौरान उपस्थित लोग

एससी/एसटी उद्यमियों के लिए सशक्त केंद्र बनेगा कार्यालय

डिक्की के संस्थापक अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. मिलिंद कांबले ने कहा कि 22% आबादी के साथ एससी/एसटी वर्ग देश की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आधार है। यह कार्यालय युवा उद्यमियों, विशेष रूप से महिलाओं को व्यापार में आगे बढ़ाने के लिए सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि डिक्की ने चार प्रमुख बैंकों के साथ एमओयू किया है। इससे एकल खिड़की प्रणाली (वन विंडो सिस्टम) के माध्यम से उद्यमियों को लोन की सुविधा दी जाएगी। जिससे कागजी औपचारिकताओं में लगने वाला समय कम होगा।

Advertising

यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में निभाएगा अहम भूमिका

डिक्की यूपी चैप्टर के स्टेट प्रेसिडेंट मनीष वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की मजबूत नीतियां और बाज़ार के बढ़ते अवसर उद्यमियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

आईआईएम में व्यापार प्रशिक्षण और नए बैच शुरू होंगे

डिक्की के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव डांगी ने बताया कि युवाओं को व्यवसाय में प्रशिक्षित करने के लिए डिक्की सरकार की एमएसएमई मिनिस्ट्री, नेशनल एससी एसटी हब और सीआईआई के सहयोग से आईआईएम संस्थानों में बिजनेस एक्सीलेटर ट्रेनिंग प्रोग्राम चला रही है। आईआईएम जम्मू में दो बैच पूरे हो चुके हैं और तीसरा बैच जल्द ही आईआईएम बोधगया में शुरू होने वाला है।

युवाओं को व्यापार और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी

डिक्की यूपी चैप्टर के स्टेट प्रेसिडेंट मनीष वर्मा ने कहा कि कम पूंजी में व्यापार शुरू करने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए संगठन युवाओं को मार्गदर्शन देगा। उन्होंने कहा कि एससी/एसटी उद्यमियों का देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान है और डिक्की इस दिशा में आर्थिक समावेशन को बढ़ावा देने और बाजार संबंधों को मजबूत करने का काम करेगा।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising