सरोजिनी नगर में आभार दिवस समारोह का आयोजन आज: मुख्यमंत्री योगी होंगे शामिल , विकास कार्यो की होगी समीक्षा , स्थानीय लोगो से करेंगे संवाद – Lucknow News h3>
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश सरकार के तीन साल पुरे होने पर लखनऊ के सरोजिनी नगर में आयोजित आभार दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया है। इस आयोजन के मुख्य
.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आने की चल रही तैयारियां ।
सीएसआर फंड से 13 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड से संचालित 13 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएं सरोजिनी नगर क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के लिए बनाई गई हैं।
- ग्रामसभा पहाड़पुर में 2 करोड़ (CSR) की लागत से विकसित कंपोज़िट मॉडल स्कूल का लोकार्पण
- भगवान परशुराम जी की प्रतिमा का लोकार्पण
- स्वर्गीय श्री कल्याण सिंह जी की प्रतिमा का लोकार्पण
- सरोजनीनगर वृद्धाश्रम में कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण
- सरोजनीनगर तहसील में कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण
- 25 मंदिरों के जीर्णोद्धार हेतु सोलर लाइट, हैंडपंप एवं बेंच की व्यवस्था कार्यों का शिलान्यास
- 20 परिषदीय विद्यालयों में 5-5 झूलों का शिलान्यास
- 10 तारा शक्ति केंद्रों का लोकार्पण
- 5 ओपन एयर जिम का लोकार्पण
- 15 स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी/ स्मार्ट बोर्ड पैनल की स्थापना शिलान्यास
- 5 RWAs में सार्वजनिक पुस्तकालयों की स्थापना शिलान्यास
- रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं सशक्तिकरण केंद्र का लोकार्पण
- विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालय में वृक्षारोपण का शुभारंभ किया जाएगा।
सोलर संवाद और विकास प्रदर्शनी का आयोजन
कार्यक्रम में सरोजनी नगर सोलर संवाद एवं विकास प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में 4000 से अधिक विकास कामो को दर्शाया जाएगा। जिसमें सौर ऊर्जा, स्वच्छ ऊर्जा, और अन्य बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे।
आशियाना में स्थानीय लोगो से करेंगे संवाद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 3:30 बजे आशियाना में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। यहां वे स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे और सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी साझा करेंगे।