Advertising
Home Top stories शाह बोले-दिल्ली में 3G यानी घपले-घोटाले, घुसपैठिए की सरकार: केजरीवाल के...
Advertising
<

शाह बोले-दिल्ली में 3G यानी घपले-घोटाले, घुसपैठिए की सरकार: केजरीवाल के जिस कटआउट को यमुना में डुबकी लगवाई, उसे AIIMS में भर्ती कराना पड़ा

4
शाह बोले-दिल्ली में 3G यानी घपले-घोटाले, घुसपैठिए की सरकार:  केजरीवाल के जिस कटआउट को यमुना में डुबकी लगवाई, उसे AIIMS में भर्ती कराना पड़ा

शाह बोले-दिल्ली में 3G यानी घपले-घोटाले, घुसपैठिए की सरकार: केजरीवाल के जिस कटआउट को यमुना में डुबकी लगवाई, उसे AIIMS में भर्ती कराना पड़ा

  • Hindi News
  • National
  • Delhi Election LIVE 2025 Update; Arvind Kejriwal Atishi Marlena BJP | AAP MLA Resignations

नई दिल्ली5 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मुस्तफाबाद में कहा- दिल्ली में 3G की सरकार चल रही है। पहले G से घोटाले वाली सरकार है। दूसरे G से घुसपैठियों को पनाह देने वाली सरकार, तीसरे G से घपले वाली सरकार है। 8 फरवरी को ये सरकार बदलने वाली है। आने वाली भाजपा सरकार सारे बांग्लादेशी और रोहिंग्या को चुन-चुन कर बाहर निकालेगी।

यमुना में प्रदूषण को लेकर शाह ने कहा- हमने केजरीवाल के कटआउट को यमुना में डुबकी लगवाई। इस कटआउट को भी एम्स में भर्ती कराना पड़ा। हरियाणा वालों ने यमुना में कोई जहर नहीं मिलाया। केजरीवाल ने प्रदूषण मिलाया है। हम दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाएंगे।

भ्रष्टाचार पर शाह ने कहा- दिल्ली में हजारों-करोड़ का घोटाला हुआ। 2 हजार करोड़ रुपए का शराब नीति, 28 हजार करोड़ रुपए जल बोर्ड, 4500 करोड़ रुपए का राशन वितरण, 1300 करोड़ रुपए का क्लास रूम के साथ ही कई घोटाले हुए।

Advertising

शाह ने रैली में आए लोगों से पूछा- आपका मकान 50 हजार गज का है क्या? अंदर डिजाइनर मार्बल लगें हैं क्या, ऑटोमैटिक गेट लगे हैं क्या, 15 करोड़ का प्यूरिफायर लगा है क्या। ये सुविधाएं केजरीवाल ने ली हैं। उन्होंने 51 करोड़ रुपए का घर अपने लिए बनवाया। केजरीवाल कहते थे कि गाड़ी-बंगला-सिक्योरिटी नहीं लेंगे। इन्होंने 51 करोड़ रुपए का शीशमहल बनवाया।

दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 फरवरी को रिजल्ट

दिल्ली में 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

अपडेट्स

03:49 PM1 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

केजरीवाल बोले- AAP गरीबों की और भाजपा अरबपतियों की पार्टी

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- आम आदमी पार्टी गरीबों और आम लोगों की पार्टी है और बीजेपी अरबपतियों की पार्टी है। हम जनता का पैसा जनता पर खर्च करते हैं। BJP आपका पैसा धन्ना सेठों को देती है।

झुग्गी वालों आप लोग बीजेपी से बिल्कुल सतर्क रहना। BJP ने मुंबई में धारावी की जमीन अपने दोस्त Adani को दे दी और यहाँ भी आपकी जमीनों पर नजर गड़ाए हुए है।

03:03 PM1 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

CM सैनी बोले- केजरीवाल की झूठ की दुकान बंद होने वाली है

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने विकासपुरी में जनसभा की। सभा में सैनी ने कहा- केजरीवाल की झूठ की दुकान बंद होने वाली है। मैंने एक बोतल यमुना का पानी वहीं से लिया, जहां मैंने कुछ दिन पहले इसका घूंट लिया था। मैंने एक बोतल पानी उस जगह से भी लिया, जहां खड़े होकर अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मैं इस यमुना को साफ करूंगा।

उन्होंने कहा- बोतलों को देखकर बिल्कुल साफ था कि हरियाणा से दिया जाने वाला पानी बिल्कुल साफ पानी है और पिछले 10 सालों से जो पानी आपको दिया जा रहा है, वह गंदा है। अरविंद केजरीवाल झूठ बोलकर वोट लेते रहे हैं।

02:36 PM1 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड CM बोले- राज्य में दूसरी बार सरकार बनी इसलिए UCC लागू हो सका

मटियाला की एक रैली में उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा- उत्तराखंड की जनता ने लगातार दूसरी बार भाजपा की सरकार बनाई इसलिए 27 जनवरी 2025 को हमने सभी के लिए एक ही तरह का कानून (UCC) लागू किया। वहां तीन तलाक, हलाला नहीं होगा। 2022 में श्रद्धा वाकर नाम की एक महिला को उसके साथी आफताब ने टुकड़ों में काटकर बॉडी पार्ट्स को फ्रिज में रख दिया। UCC के जरिए हमने यह सुनिश्चित किया है कि कोई आफताब हमारी किसी बेटी के साथ ऐसा कुछ नहीं कर पाएगा।

01:10 PM1 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

संजय सिंह की चुनाव आयोग को चिट्ठी, भाजपा पर मारपीट का आरोप

AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर AAP कार्यकर्ताओं से मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में उन्होंने चुनाव आयोग को चिट्ठी भी लिखी है।

उन्होंने लिखा- चेम्सफोर्ड क्लब की झुग्गियों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने AAP कार्यकर्ताओं की पिटाई की। साथ ही महिलाओं के साथ अभद्रता की। जब कार्यकर्ता ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो कार्यवाही से मना कर दिया गया। सांसद ने संसद मार्ग थाने के SHO को निलंबित करने की मांग भी की है।

इससे पहले संजय AAP के रिठाला विधायक मोहिंदर गोयल पर हमले फोटो शेयर की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था- दिल्ली में BJP बुरी तरह हार रही है और बौखलाहट में मारपीट पर उतर आई है। रिठाला MLA मोहिंदर गोयल पर BJP के गुंडों ने जानलेवा हमला किया। चुनाव आयोग कहां सो रहा है?

12:06 PM1 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

केजरीवाल बोले- मुझे मोहिंदर गोयल  की हालत देखकर रोना आता है

रिठाला से AAP विधायक मोहिंदर गोयल पर हुए हमले पर अरविंद केजरीवाल ने कहा- मुझे मोहिंदर गोयल की हालत देखकर रोना आता है। BJP के गुंडों ने आपके विधायक जी पर हमला करके बुरी तरह घायल किया है।

उन्होंने कहा- सोचिए ये अगर आपके विधायक के साथ ऐसी गुंडागर्दी कर सकते हैं तो चुनाव जीतने के बाद आपके और आपकी बहू-बेटियों के साथ क्या करेंगे। BJP की इस गुंडागर्दी को दिल्ली पुलिस पूरा संरक्षण दे रही है।

11:23 AM1 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी बोले- दिल्ली दंगों में केजरीवाल घर बैठे रहे

राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि पिछले दो चुनावों में AAP को झोली भर के वोट देने वाला मुस्लिम समाज लगातार ठगा गया। जहांगीरपुरी और दिल्ली दंगों के दौरान केजरीवाल घर बैठे रहे। ये बाते इमरान प्रतापगढ़ी ने शनिवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में की।

प्रतापगढ़ी ने आगे कहा- केजरीवाल सरकार ने मरकज और तब्लीगी जमात को बदनाम करने में भाजपा की हेल्प की। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बिल्कीस के गुनहगारों की रिहाई पर सवाल को नजरअंदाज किया। इससे पता चलता है कि मुस्लिमों के प्रति AAP की सोच क्या है।

प्रतापगढ़ी के AAP से 6 सवाल

  1. जहांगीरपुरी और पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों पर केजरीवाल क्यों चुप रहे?
  2. बिलकिस बानो के मुद्दे पर मनीष सिसोदिया ने चुप्पी क्यों रखी?
  3. केजरीवाल और पूरी पार्टी शाहीन बाग आंदोलन के विरोध में क्यों थी?
  4. कोरोना के समय केजरीवाल ने BJP सरकार के साथ मिलकर मरकज और तब्लीगी जमात को क्यों बदनाम किया?
  5. जब AAP विधायक नरेश यादव को बेअदबी के मामले में सजा मिली, तब भी केजरीवाल उसे बचाने में क्यों लगे रहे?
  6. केजरीवाल ने प्रतिनिधित्व देने के मामले में मुस्लिमों को पीछे क्यों रखा?

11:04 AM1 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में राहुल की 1 और प्रियंका की 2 जनसभा 

कांग्रेस की आज दिल्ली में 3 चुनावी जनसभा होगी। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 1 और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी 2 चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी शाम 5 बजे सदर बाजार विधानसभा में जनसभा करेंगे। वहीं, प्रियंका शाम 5 बजे चांदनी चौक विधानसभा और शाम 6.30 बजे नई दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जनता को वोट देने की अपील करेंगी।

09:24 AM1 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

भाजपा नेता डिम्पल शर्मा AAP में शामिल

भाजपा की ब्लॉक अध्यक्ष डिम्पल शर्मा और समाजसेवी आकाश शर्मा ने शनिवार को AAP ज्वाइन की।

08:48 AM1 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

CM धामी बोले- AAP और कांग्रेस भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण के एजेंडे पर काम कर रहे

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को रिठाला विधानसभा में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कहा- AAP और कांग्रेस भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण के अपने एजेंडे पर काम कर रहे हैं। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी 2047 तक भारत को विकसित बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

07:50 AM1 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

भाजपा नेता पांडा बोले- फ्री योजनाएं बंद करने वाला बयान केजरीवाल की हताशा

केजरीवाल के भाजपा के आने से फ्री योजनाएं बंद होगी वाले बयान पर भाजपा नेता बैजयंत जय पांडा ने कहा- यह हताशा है। प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि कोई भी कल्याणकारी योजना बंद नहीं होगी।

07:47 AM1 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

केजरीवाल बोले- भाजपा के आने से फ्री योजनाएं बंद होगी

AAP प्रमुख केजरीवाल ने शनिवार सुबह भाजपा समर्थकों के लिए वीडियो मैसेज जारी किया। इस मैसेज में केजरीवाल ने भाजपा समर्थकों से पूछा- अगर केजरीवाल हार गया तो आपका क्या होगा?

केजरीवाल ने कहा- अगर दिल्ली में AAP हार गई तो आपकी 24 घंटे बिजली, पानी, सरकारी स्कूल और अस्पताल बंद हो जायेंगे। अगर गलती से भी भाजपा आ गई तो फ्री में चल रही जनकल्याण की सभी योजनाएं बंद हो जाएगी। आपको हर महीने 25 हजार रुपए की चपत लगेगी, इसलिए इस बार वोट सिर्फ झाड़ू पर देना।

07:22 AM1 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

प्रवेश वर्मा बोले- केजरीवाल की जमानत जब्त होने वाली है

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा कि हमारे सर्वे में सामने आ रहा है कि अरविंद केजरीवाल की जमानत जब्त होने वाली है। वे तीसरे स्थान पर रहेंगे।

06:36 AM1 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

डीके शिवकुमार बोले- दिल्ली को बचाने के लिए कांग्रेस की जरूरत

कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने कहा- दिल्ली को बचाने के लिए दिल्ली को कांग्रेस की जरूरत है। सब जानते हैं कि कांग्रेस की ताकत देश की ताकत है। दिल्ली की जनता ने सभी पार्टियों को मौका दिया है। उन्हें AAP, BJP और कांग्रेस के शासन में फर्क पता है।

उन्होंने कहा- शीला दीक्षित ने अपने कार्यकाल में यहां एक मॉडल बनाया। उन्होंने विकास पर ध्यान दिया और नफरत की राजनीति नहीं की।दिल्ली को बदलाव की जरूरत है।

06:26 AM1 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

राउज एवेन्यू कोर्ट ने AAP नेता सत्येन्द्र जैन से जुड़ी कंपनी को समन जारी किया 

राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को सत्येन्द्र जैन आय से अधिक संपत्ति (डीए) मामले में आरोपी बनाई गई मेसर्स इंडो मेटालिम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड को समन जारी किया है। कोर्ट ने कहा कि मेसर्स इंडो मेटालिम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले के अलावा अलग आरोप भी हैं। जिसके लिए इस कंपनी को समन जारी किया गया है।

06:15 AM1 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

AAP का आरोप- भाजपा कार्यकर्ताओं ने रिठाला विधायक मोहिंदर गोयल पर जानलेवा हमला किया 

AAP ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है कि उन्होंने रिठाला से विधायक और AAP उम्मीदवार मोहिंदर गोयल पर जानलेवा हमला किया।

AAP सांसद संजय सिंह ने सोशल मीडिया X पर विधायक पर हमले की बाद की फोटो शेयर करते हुए लिखा- दिल्ली में BJP बुरी तरह हार रही है बौखलाहट में मार पीट पर उतर आई है। रिठाला से AAP MLA मोहिंदर गोयल पर BJP के गुंडों ने जानलेवा हमला किया। कहाँ सो रहा है चुनाव आयोग?

05:25 AM1 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

भाजपा ने AAP के खिलाफ नया पोस्टर जारी किया

भाजपा ने शनिवार सुबह AAP के खिलाफ नया पोस्टर जारी किया। इस पोस्टर में भाजपा ने AAP के 8 विधायकों के पार्टी छोड़ने पर कटाक्ष किया है।

05:18 AM1 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

AAP ने भाजपा- कांग्रेस के खिलाफ नया पोस्टर जारी किया।

शनिवार सुबह AAP ने भाजपा-कांग्रेस के खिलाफ नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में लिखा- हजारों का मेला शेर खड़ा अकेला, खत्म होगा दिल्ली विरोधियों का खेला।

खबरें और भी हैं…

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising